ये हैं नई दिल्ली विधानसभा के उम्मीदवार: जानें कौन...

दिल्ली विधानसभा सीट पर ज़बरदस्त हलचल है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे। यहां से भाजपा के प्रवेश वर्मा, कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।
विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार 981 उम्मीदवार मैदान में हैं। 1521 नामांकन पत्र भरे गए हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज हुए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर स्थिति दिलचस्प है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में हैं।
यह सीट हर चुनाव में ख़ास रही है और इस बार भी यह चर्चा का केंद्र है। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र भरे। आप के रमेश पहलवान, भाजपा से नीरज बसोया और कांग्रेस से अभिषेक दत्त चुनावी रण में हैं।
वहीं कालकाजी सीट से 18 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन पत्र भरे। यहां से मुख्यमंत्री आतिशी मरलेना, भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अल्का लांबा उम्मीदवार हैं।
जबकि बल्लीमारान सीट से 12 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन पत्र भरे। यहीं से आप कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन, कांग्रेस के हारुन यूसुफ और भाजपा के कमल बागड़ी उम्मीदवार हैं।
10 उम्मीदवारों ने ग्रेटर कैलाश सीट से 15 नामांकन पत्र भरे। इस सीट से आप कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी ने मोर्चा संभालाहै।
पूर्व मुख्यमंत्री की सीट पर 12 उम्मीदवार
जंगपुरा सीट से 12 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र भरे। यहां आप के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी प्रत्याशी बने। बाबरपुर सीट पर 16 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन पत्र भरे। यहां से आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, भाजपा के अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस के हाजी मोहम्मद इशराक खान चुनावी दंगल में हैं। वहीं सुल्तानपुर माजरा सीट से 15 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र भरे। इस सीट से आप कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत, कांग्रेस के जय किशन और भाजपा के कर्म सिंह कर्मा उम्मीदवार हैं।
शकूरबस्ती सीट से 11 उम्मीदवारों के 20 नामांकन पत्र
शकूरबस्ती सीट पर 11 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन पत्र भरे। यहां से आप के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, भाजपा के करनैल सिंह और कांग्रेस के सतीश लथूरा प्रत्याशी हैं।
पटपड़गंज सीट से भी 11 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन पत्र भरे। यहां से भाजपा के रविंदर सिंह नेगी, कांग्रेस के अनिल चौधरी और आप के अवध ओझा, मैदान में हैं। इन सभी नामांकन पत्रों से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
2020 में निर्दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़ा था नोटा
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में 148 निर्दलीय प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा था। इन प्रत्याशियों को कुल 35374 वोट मिले थे। यह कुल मत प्रतिशत का 0.38 प्रतिशत था, जबकि नोटा को 43019 मत पड़े थे जो कुल मत का 0.46 प्रतिशत रहा था।
Share Your Comments
Related Posts
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स पर अब तक की पूरी अपडेट...
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट और MCD की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं। सुरक्षा, स्टेरिलाइजेशन और फीडिंग प्वाइंट जैसी नई व्यवस्थाओं के बीच विरोध और चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।
दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। बढ़ता प्रदूषण, खराब एएक्यूआई और घने स्मॉग ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है।
लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...
इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है।