2026 के लिए बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस चुनने से पहले ये समझें...

आज हेल्थ इंश्योरेंस रोज़मर्रा के खर्चों जितना ही ज़रूरी हो गया है। बढ़ती बीमारियाँ, महंगा इलाज और अचानक आने वाली मेडिकल इमरजेंसी के बीच, एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपको आर्थिक सुरक्षा देती है।
News Bharat Pratham, New Delhi, Published by Deepak, 2 November 2025, Sunday, 2:37 IST
यह न सिर्फ़ इलाज का खर्च उठाती है, बल्कि परिवार को मानसिक सुकून देती है कि मुश्किल समय में खर्चों की चिंता न करनी पड़े।
हेल्थ इंश्योरेंस के ज़रिए आपको कैशलेस ट्रीटमेंट, बेहतर अस्पताल, और उत्तम मेडिकल सुविधाएँ मिलती हैं। यदि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है, तो कोई भी एक बड़ी बीमारी आपकी सारी सेविंग्स खत्म कर सकती है लेकिन एक अच्छी इंश्योरेंस पॉलिसी से आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, अपना भविष्य सुरक्षित रख सकते हैं।
हर व्यक्ति को अपनी आय और ज़रूरत के हिसाब से एक उपयुक्त हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ज़रूर लेना चाहिए।
पहला कदम
सबसे पहले क्लेम सेटलमेंट रेशो (Claim Settlement Ratio - CSR) देखें। यह बताता है कि किसी कंपनी ने 100 दावों (क्लेम्स) में से कितनों का भुगतान किया। इंडस्ट्री का औसत लगभग 91% है, लेकिन केवल उन्हीं कंपनियों को चुनें जिनका CSR पिछले चार सालों से लगातार 95% या उससे ज़्यादा रहा हो।
दूसरा कदम
Incurred Claim Ratio (ICR) देखना। यह बताता है कि कंपनी ने जितना प्रीमियम कमाया, उसमें से कितना क्लेम के रूप में चुकाया।
• अगर ICR 100% से ज़्यादा है तो कंपनी घाटे में है — यह खतरे का संकेत है।
• अगर यह 60% से कम है तो कंपनी क्लेम देने में कंजूसी कर रही है।
इसलिए सही रेंज 60% से 100% के बीच मानी गई। इस आधार पर चुनें।
तीसरा कदम
तीसरा पैरामीटर Complaints Ratio, यानी 1000 लोगों में से कितनों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की, इंडस्ट्री का औसत 27 शिकायतें प्रति 1000 है।
चौथा कदम
चौथा फैक्टर Cashless Hospital Network, यानी कितने हॉस्पिटल्स में बिना पैसे दिए इलाज हो सकता है। इंडस्ट्री औसत करीब 9,400 हॉस्पिटल्स का है, लेकिन कम से कम 8,000 - 10,000 से टाई-अप को एक सही मानक समझा जा सकता है
कंपनियों में से बेस्ट पॉलिसी चुनने के लिए कौन-से पैरामीटर्स देखें
• बीमारी के हिसाब से कोई लिमिट न हो
• रूम रेंट पर कोई लिमिट न हो
• को-पेमेंट (Co-pay) न हो
• रिस्टोरेशन बेनिफिट मौजूद हो
• कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा हो
• अच्छा नो-क्लेम बोनस मिले
• प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन कम से कम 60 दिन का हो
• डे-केयर ट्रीटमेंट कवर हो
• पहले से मौजूद बीमारियों का वेटिंग पीरियड कम हो
• फ्री वार्षिक हेल्थ चेकअप मिले
• एंबुलेंस और ऑर्गन डोनेशन कवर हो
• एंट्री एज लिमिट अधिक हो
• कम से कम 30 दिन का ग्रेस पीरियड हो
तीन सबसे अच्छी पॉलिसि कौन सी हैं
1. HDFC Optima Secure – फैमिली फ्लोटर प्लान के लिए सबसे अच्छा विकल्प। इसमें रिस्टोरेशन बेनिफिट है, जिससे कई बार क्लेम करने के बाद भी आपका कवर अमाउंट दोबारा मिल जाता है।
2. Aditya Birla Active One Max – डायबिटीज या हाइपरटेंशन जैसी क्रॉनिक बीमारियों वाले लोगों के लिए बढ़िया। इसका Chronic Care Add-on पहले दिन से ही कवर देता है, जिससे वेटिंग पीरियड हट जाता है।
3. ACKO Platinum Health Plan – यंग, हेल्दी और टेक-सेवी लोगों के लिए परफेक्ट। यह पॉलिसी सिंपल, ट्रांसपेरेंट है और बेवजह की लिमिट्स नहीं हैं।
अगर मेरे पास जॉब से हेल्थ इंश्योरेंस है तो क्या अलग से लेना चाहिए?
हां, अगर आप अफोर्ड कर सकते हैं तो जरूर लें। इससे आपका पूरा परिवार कवर होगा, जॉब पर निर्भरता नहीं रहेगी, और पॉलिसी में लचीलापन मिलेगा।
मुझे कितने अमाउंट का हेल्थ कवर लेना चाहिए?
• टियर-1 शहर में यंग व्यक्ति: ₹10 लाख
• टियर-2/3 शहर में यंग व्यक्ति: ₹5 लाख
• फैमिली फ्लोटर (टियर-1): ₹20 लाख
• फैमिली फ्लोटर (टियर-2/3): ₹15 लाख
• सीनियर सिटिजन: ₹10 लाख या उससे अधिक
अगर मुझे डायबिटीज या हाई बीपी पहले से है तो क्या मुझे इंश्योरेंस मिलेगा?
हां, अब कई कंपनियाँ पहले से मौजूद बीमारियों के लिए भी पॉलिसी देती हैं। बस सारी जानकारी ईमानदारी से बताएं, और अगर एक कंपनी मना करे तो दूसरी में कोशिश करें, आजकल विकल्प अनेक हैं।
Share Your Comments
Related Posts
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग व निर्यात में भारत की बड़ी छलांग...
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात में भारत की तेज़ प्रगति देश की वैश्विक पहचान को मज़बूत कर रही है।
Ketu Effect 2026: कैसा रहेगा आपकी राशि पर केतु का प्रभाव...
केतु का प्रभाव कई राशियों के जीवन में मानसिक बदलाव, रिश्तों में दूरी, करियर में असमंजस और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ा सकता है।
शादी राशिफल 2026: कैसी रहेगी आपकी Married Life...
साल 2026 वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से कई राशियों के लिए समझ, धैर्य और नए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ राशियों को रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत होगी।