ये किताब इसलिए कहलाती है The Investment Gita...

अगर आपको लगे कि निवेश सिर्फ नंबरों, चार्टों और भागदौड़ का खेल है—तो The Investment Gita आपका नजरिया पूरी तरह बदल देती है। यह किताब एक हैरान कर देने वाला सवाल उठाती है: क्या हज़ारों साल पुरानी भगवद् गीता, आज के अनिश्चित और उतार-चढ़ाव भरे वित्तीय बाज़ारों में भी रास्ता दिखा सकती है?
Written by News Bharat Pratham Desk, New Delhi, Published by Deepak, 17 November 2025, Monday, 4:30 AM IST
यह पुस्तक साबित करती है कि जो निवेशक मन को जीत लेता है, वह बाज़ार को भी जीत लेता है। अगर आप समझना चाहते हैं कि सफल निवेशक बनने के लिए किस तरह की मानसिकता चाहिए—तो यह किताब आपकी अनोखी मार्गदर्शक बन सकती है।
Highlights
भागवत गीता के सिद्धांतों से प्रेरित आधुनिक निवेश मार्गदर्शन
भावनाओं पर नियंत्रण को सर्वोच्च निवेश कौशल बताया गया
दीर्घकालिक सोच और अनुशासित निवेश पर जोर
निष्काम कर्म: निवेश करें, पर परिणाम पर अत्यधिक चिंता न करें
स्वयं का वित्तीय ज्ञान और लक्ष्य तय करना अनिवार्य
जोखिम प्रबंधन और एसेट एलोकेशन को सफलता की कुंजी बताया
The Investment Gita: Timeless Wisdom for Financial Success by Vikram Singh ऐसी किताब है जो भगवद् गीता की शिक्षाओं को आधुनिक निवेश और वित्तीय निर्णयों से जोड़ती है। पुस्तक समझाती है कि जीवन की तरह निवेश की दुनिया में भी धैर्य, अनुशासन, संतुलन और सही मानसिकता बड़े हथियार हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे गीता में दिए गए सिद्धांत—कर्म, नियंत्रण, ज्ञान और दीर्घकालिक दृष्टि—आज के निवेशक को अस्थिर बाज़ारों में सही रास्ता दिखाते हैं।
The Investment Gita का मुख्य संदेश है कि निवेश केवल गणित नहीं, बल्कि भावनाओं को समझने और नियंत्रित करने की प्रक्रिया भी हो। जैसे गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन को अस्थिरता के क्षणों में स्पष्ट दृष्टि और शांत मन रखने का संदेश देते हैं, वैसे ही लेखक बताते हैं कि निवेशक को भी डर, लालच और अफवाहों से दूरी बना सोच-समझकर कदम उठाने चाहिएं।
इस किताब के अनुसार, दीर्घकालिक निवेश ही सबसे सुरक्षित मार्ग है। बाजार ऊपर-नीचे होता रहेगा, लेकिन धैर्य से किया गया निवेश ठीक समय पर अच्छा फल देता है। यह बात गीता के निष्काम कर्म सिद्धांत से जुड़ी है—निवेशक अपना काम ईमानदारी से करें, परिणाम के बारे में ज्यादा न सोचे। सही रिसर्च, सही एसेट एलोकेशन और अपने लक्ष्यों के अनुसार प्लानिंग बेहद जरूरी है।
'लेखक विक्रम सिंह' के अनुसार निवेशक को “स्वयं का ज्ञान” होना चाहिए—यानी अपनी आय, खर्च, रिस्क-टॉलरेंस और लक्ष्यों को सही तरह से समझना। स्पष्ट लक्ष्य के बिना निवेश वैसा ही है जैसे युद्धभूमि में बिना रणनीति के जाना। गीता के “ज्ञानयोग” से प्रेरित यह संदेश निवेश को ज्यादा व्यवस्थित बनाता है।
अंत में, किताब यह समझाती है कि वित्तीय सफलता सिर्फ पैसे कमाने से नहीं, बल्कि मन की स्थिरता, योजना की निरंतरता और समझदारी से लिए गए फैसलों से मिलती है। इसलिए निवेशक को शांत, अनुशासित और जागरूक बने रहना चाहिए।
For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com
Share Your Comments
Related Posts
5 Common Financial Mistakes People Make-How to fix common financial mistakes...
Savings are the portion of your income set aside for short-term needs (school fees, expenses, laptops, etc), or emergencies. They prioritise safety and liquidity low-risk and no high returns.
कम निवेश में टॉप 10 बिज़नेस 2025...
जानिए भारत के 10 बेहतरीन बिज़नेस जो कम निवेश में शुरू होकर बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं। साथ ही सीखें बिज़नेस में अधिक लाभ कमाने के तरीके।