भारत के बार में ऐसा सोचते थे राजीव गांधी...


banner

भारत में सूचना क्रांति का जनक राजीव गांधी को कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति ना होगी उस खूबसूरत नौजवान के सामने उम्मीद से भरे भारत के सपनों पूरा करने की जिम्मेदारी थी, और वो उसने जी जान से निभाई। पढ़ाई में तेज़ राजीव ने डून स्कूल से पढ़कर, कैंब्रिज के त्रिनिटी कॉलेज और फिर लंदन की इंपीरियल कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। 

युवा राजीव में पायलट बनने का जुनून था और वो पायलट बने भी, इसी सफर में उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई और मिलते ही प्रेम हो गया। आगे चलकर सोनिया और राजीव हमसफर बने। माना जाता है, एक पुत्र के रूप में अपना फर्ज निभाने के लिए और माँ इंदिरा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए राजीव ने राजनीति में प्रवेश किया प्रधानमंत्री बने और अपने कार्यकाल में इस देश में सूचना क्रांति और विकास की नींव रखी। 

यह वही राजीव की सूचना क्रांति है जो आज डिजिटल इंडिया के रूप में हमारे सामने है। इसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने कार्यकाल में ही कर चुके थे। कंप्यूटर क्रांति से राजीव का मानना था की यदि देश की युवा पीढ़ी को आगे लेकर जाना है तो उसके लिए कंप्यूटर व विज्ञान की शिक्षा अति आवश्यक है। 

ये राजीव ही थे जिन्होने वोट देने की उम्र घटाई और उसको 21 से 18 किया और युवाओं को भी मताधिकार दिया। इस तरह एक सशक्त लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई।

वहीं गांव- गांव तक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिले इस सोच के साथ राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की और पंचायती राज व गांव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में जन-जन की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु पंचायत को अधिकार दिए। 

इसेक साथ ही महिलाओं को 33% आरक्षण का अधिकार भी दिया, युवा राजीव का मानना था की लोकतंत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होने से ही देश का समग्र विकास हो सकता है। जिसके चलते महिलाओं को चुनाव में 33% आरक्षण दिया गया। 

Share Your Comments

Related Posts

banner

क्यों डिजिटल डिटॉक्स ही है आज की असली आज़ादी...

इस स्क्रॉलिंग की दुनिया में असली आज़ादी मतलब — मोबाइल ऑफ करना। डिजिटल डिटॉक्स भागना नहीं, खुद पर कंट्रोल पाना है। अनप्लग करें, सांस लें और अपने दिमाग के मालिक बनें।

banner

निजी स्कूल दिव्यांगों को दें अधिकार - दिल्ली हाईकोर्ट...

मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह नियम सिर्फ सरकारी या फंडेड स्कूलों पर ही लागू नहीं

banner

डिजिटल कोर्स तैयार करते समय इन सात गलतियों से बचें...

रियल एस्टेट निवेश के बारे में कोर्स सिखाना चाहते हैं? शानदार, लेकिन सुनिश्चित करें कि आपके पास एक रियल एस्टेट निवेशक के रूप में अनुभव हो।