कुत्ते कमीने वाले डायलॉग पर क्या बोले धर्मेंद्र...


banner

आपके स्कूल, कॉलेज या पड़ोस में कोई ऐसा शरारती लड़का ज़रूर रहा होगा, जो बात-बात पर मज़ाक करते हुए वीरू (धर्म जी) के लहज़े में कहता होगा

'कुत्ते! कमीने! मै तेरा खून पी जाऊंगा...

Written by Deepak Tak, New Delhi, Published by Deepak Tak, 27 November 2025, Thursday, 9:20 AM IST

शोले के इस डायलॉग से कुत्तों को क्या फ़र्क पड़ा, ये तो कहा नहीं जा सकता लेकिन, इस एक डायलॉग ने धर्मेंद्र देओल को भारतीय सिनेमा में अमर कर दिया या कह सकते हैं कि धर्म के अंदाज़ ने इस डायलॉग और फ़िल्म ‘शोले’ को अमर कर दिया और फिर भला कौन ऐसा प्रेमी होगा जिसने अपनी प्रेमिका को ‘पल-पल दिल के पास तुम रहती हो’ न सुनाया हो। धर्मेंद्र पर फ़िल्माया ये गीत टाइमलैस है जो कई सालों का सफ़र तय करता हुआ आज के दौर में भी उतनी ही मिठास व प्रेम से भरा हुआ है। आज का युवा भी भले ही रीमिक्स सुने मगर ‘पल-पल दिल’ के पास सुनता ज़रुर है।

जवानी में लम्बी कद काठी व सुडौल शरीर वाले धर्मेंद्र के भीतर एक मासूम प्रेमी व कवि भी छिपा था, जो समय-समय पर लोगों को टी.वी. शोज़ या इंटरव्यूज़ में दिख जाया करता था। शोले के अपने मशहूर ‘कुत्ते !कमीने!' वाले डायलॉग के बारे में धर्मेंद्र कई साल बाद एक न्यूज़ इंटरव्यु में पत्रकार को एक सवाल के जवाब में अफ़सोस जताते दिखते हैं और कहते हैं मुझे विलेन को कुत्ता नहीं बोलना चाहिए था, कुत्ते तो वफ़ादार होते हैं।   

धर्मेंद्र शारीरिक रूप से चाहे इस दुनिया को छोड़ गए हैं मगर उनका फ़िल्म जगत में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। साथ ही भारतीय जनता का जो मनोरंजन उन्होने किया और जीवन को उत्साह के साथ जीना सिखाया, वो दुनिया को एक संदेश है कि लगन व मेहनत के साथ निडर होकर जिया जाए तो क्या-क्या हांसिल किया जा सकता है। 

भारतीय फ़िल्म जगत के ही-मैन एक ऐसे विरले अभिनेता थे, जो केवल अपने माथे, आँख व नाक के भावों से ही पूरा डायल़ॉग जनता तक पहुँचाने का हुनर रखते थे, वो भी बिना एक भी शब्द बोले और जब-जब बात डायलॉग डिलीवरी की होगी तो आज भी हमें किसी दोस्त को ऐसे किसी काम से रोकना हो जो उसे नहीं करना चाहिए तो धर्म जी की ‘जेल में चक्की पीसिंग’ वाली वॉर्निंग देकर उसको रोक सकते हैं। उनका जीवन, उम्र भर हमें प्रेरणा व सलाह देता रहेगा।  

टीम न्यूज़ भारत प्रथम, अभिनेता, कवि, प्रेमी व प्रेरणा के स्त्रोत धर्मेंद्र देओल को नमन करती है व उनकी जीवन यात्रा का उत्साह मनाते हुए उनसे जुड़े किस्से कहानियां आप तक लाती रहेगी।

     For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com

Share Your Comments

Related Posts