छी! रनवीर अल्हाबादिया ये क्या किया...


banner

आप यूट्यूब यूज़र हैं तो आपने ‘रनवीर अलाहबादिया’ का नाम ज़रुर सुना होगा और नहीं सुना तो जल्द ही सुन लेंगे क्योंकि आजकल उनके उपर मुसिबत के बादल मंडरा रहे हैं और ये जल्द ही छटने वाले नहीं।

Written by Tanya Arora (Entertainment and Lifestyle Writer)

हालांकि ‘रनवीर’ ने बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत बढ़िया नाम कमाया था। उनका इंग्लिश चैनल बीयर बाइसेप्स है जिस पर 3.5 से ज़्यादा मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके हिंदी चैनल के इंस्टाग्राम ‘रनवीर अलाहबादिया’ पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि यूट्यूब पर अलाहबादिया  के 10.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं बीयर बाइसेप्स चैनल पर 71.9 लाख सब्सक्राइबर हैं मगर ‘रनवीर’ की घटिया सोंच ने सब गुड़ गोबर कर दिया और अब ये इंफ़्लुएंलर माफ़ी मांगता फ़िर रहा है।

मामला है एक शो में ‘रनवीर’ के एक भद्दे कॉमेंट का जो उन्होने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ शो में दिया। ‘रनवीर’ ने किसी से उनके माता पिता के बारे में बेहद भद्दी टिप्पणी करते हुए कहा कि आप अपने माँ बाप को हर रात सम्भोग करते हुए देखना चाहोगे या एक बार उनके साथ शामिल होकर उसे ख़त्म करना चाहोगे और ये विडियो लोगों के सामने आते ही लोगों में रोष भर गया। लोगों ने इस घटना के बाद ‘रनवीर’ का खुलकर विरोध किया है और उनके कई फॉलोअर्स ने उनको अनफ़ॉलो कर दिया है।

बताते चलें ‘रनवीर’ अपने शो पर सभी तरह के सेलिब्रिटीज के इंटरव्यूज करते हैं और उनसे खूब अटपटी और उनके संघर्ष व सफलता की कहानी सुनते हैं। रनवीर के पॉडकास्ट शो पर अभी तक कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ आ चुके हैं, जिनमें फ़िल्मी हस्तियां, बिज़नेस जगत की हस्तियां और राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं। जिनमे भारत के विदेश मंत्री ‘सुब्रह्मण्यम जयशंकर’ और रेल मंत्री ‘अश्विनी वैष्णव’ भी हैं। वहीं ‘रनवीर’ को प्रधानमंत्री ‘मोदी’ के हाथों अवॉर्ड भी मिला था।

कई लोग कह रहे हैं कि ये इंसान पहले से ही घटिया मानसिकता वाला था। वो तो बस इसकी पी आर टीम ने इसकी ये साफ़ छवि बना रखी थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘रनवीर’ के पुराने ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं जिनमे वो कह रहे हैं कि माँस ना खाने वाले लोग एक बेहद लज़ीज़ खाना मिस कर रहे हैं। ये ट्वीट उन्होने बीफ़ वाले बर्गर के बारे किये थे।

अब अपनी घटिया टिप्पणी के कारण रनवीर एक नकली सी माफ़ी मांगते नज़र आ रहे हैं, उन्होने कहा। माई कॉमेंट वॉज़्न्ट जस्ट इनअप्रोपिएट इट वॉज़्न्ट ईवन फ़नी कॉमडी इज़ नॉट माइ फ़ोर्टे आई ऐम हियर टू से सॉरी। आइ ऐम नॉट गोइंग टू गिव ऐनी कॉन्टैक्स्ट ओर जस्टिफ़िकेश्न ओर रिज़्निंग बिहाइंड वॉटऐवर हैप्नंड।

मतलब मेरी टिप्पणी ना केवल बेकार थी बल्कि हंसाने वाली भी नहीं थी और बोले कि मैं कॉमडी में उतना अच्छा नहीं हूँ। मैं यहाँ माफ़ी मंगने आया हूँ और जो भी हुआ मैं उस पर कोई सफ़ाई नहीं देने वाला हूँ। यही रनवीर अपने आपको कई बार हनुमान जी का भक्त भी बता चुके थे।

हालांकि जनता ने उनकी माफ़ी को नकार दिया है और कहा कि इसका असली रंग यही है और इसको माफ़ नहीं किया जाना चाहिए।

Share Your Comments

Related Posts

banner

जानलेवा शौक और एक्सेसरीज: क्या आपकी गाड़ी के गैजेट्स बन रहे हैं मौत का कारण?

जूतों से निकलने वाली ये चिंगारियां किसी एक बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं। अगर यह चिंगारी सड़क पर गिरे पेट्रोल या किसी अन्य वाहन की तेल की टंकी के संपर्क

banner

UAE ने लगाया बैन- क्या अब भारत की बारी है...

नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे, कमेंट नहीं कर सकेंगे, किसी से बातचीत नहीं कर सकेंगे

banner

कॉकरोच जनता पार्टी क्या समझी - क्या समझे आप...

हाथ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर क्योंकि बाबा साहेब सिर्फ एक तस्वीर नहीं, वे उस संविधान के निर्माताओं में से हैं जिसकी दुहाई दी जा रही थी।