लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...

10 नवम्बर 2025 की शाम दिल्ली वासियों के लिए एक कभी ना भुलाने वाला दर्दनाक हादसा लेकर आई, जब लाल किले के पास आतंकियों दवारा किए गए कार धमाके में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस धमाके को एक फ़िदायीन हमला माना जा रहा है।
Written by Deepak Tak, New Delhi, Published by Deepak Tak, 13 November 2025, Thursday, 12:40 AM IST
इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है। लाल किले के पास हुए इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई और 20 से ज़्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश तो है ही साथ ही भय का माहौल भी बन गया है।
1. लोग ऑफ़िस या बाहर घुमने जाने से कतरा रहे हैं।
2. बाज़ारों मे पहले की तुलना में भीड़ कम नज़र आ रही है।
3. कई स्कूलों ने छोटे बच्चों की क्लासेज़ को घर से ऑनलाइन कर दिया है। (हालांकि कारण स्पष्ट नहीं किया है)
4. कई प्राइवेट कम्पनीज़ ने भी कुछ दिन के लिए घर से काम करने के लिए ऑनलाइन मोड पे स्विच कर दिया है।
5. सड़कों पर पहले से ज़्यादा पुलिस पेट्रोलिंग दिख रही है, हर भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस को जीपों में और मोटर साइकिलों पे गश्त करते देखा जा सकता है।
6. घर के सदस्य बडे-बुज़ुर्गों को अकेले घर से बाहर भेजने में हिचक रहे हैं, ज़रूरी हो तो किसी युवा को साथ भेज रहे हैं। जो उनका ध्यान रख सके।
सरकार की तरफ़ से साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि अफ़वाहो पे ध्यान ना दें और आस-पास की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि हर एक की सावधानी से ऐसे हादसों को टाला जा सकता है।
For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com