क्या है Roblox क्यों है नेगेटिव खबरों में...


banner

Roblox एक ऐसा ऑनलाइन गेमिंग और क्रिएशन प्लेटफॉर्म है जहाँ यूज़र्स गेम खेल भी सकते हैं और गेम बना भी सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म में कोई एक गेम नहीं बल्कि हजारों–लाखों गेम्ज़ का एक बड़ा समूह है।

Written by News Bharat Pratham Desk, New Delhi, Published by Deepak Sriram, 1 December 2025, Monday, 3:20 PM IST

Roblox पे हर दिन लाखों यूजर्स अलग-अलग गेम्स खेलते हैं।

•            शूटर गेम

•            रेसिंग

•            लुका-छिपी

•            रोल-प्ले (स्कूल, हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन)

•            एडवेंचर

•            ऑबी (ऑब्सटेकल कोर्स)

•            हॉरर

इन नकारात्मक कारणों से है ख़बरों में

•            गलत लोग

•            गलत चैट

•            नकली फ्रेंड रिक्वेस्ट

•            एडल्ट कंटेंट

जैसी बातें भी कभी-कभी सामने आती हैं। इसलिए हर देश की मीडिया इसमें सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है।

पिछले कुछ समय से Roblox का नाम कई गलत वजहों से सुर्खियों में है। ये हैं मुख्य वजहें

1️. बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल

विश्व भर में कई रिपोर्टें आईं कि कुछ लोग Roblox के चैट और गेम्स का गलत इस्तेमाल करके बच्चों से दोस्ती करते हैं, उन्हें बहलाने-फुसलाने की कोशिश करते हैं और गेम के नाम पर गंदी बातें करते हैं।

कई देशों की एजेंसियों ने कहा कि Roblox बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है इसलिए इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

2️. Roblox की मॉडरेशन पर आलोचना

लोग का कहना है कि Roblox इतनी बड़ी कंपनी होने के बावजूद जल्दी एक्शन क्यों नहीं लेती।

•            प्लेटफ़ॉर्म कई खतरनाक अकाउंट्स को देर से हटाता है।

•            बहुत सारी गेम्स में गलत कंटेन्ट बहुत देर तक पड़ा रहता है।

•            रिपोर्ट करने के बाद भी प्लेटफ़ॉर्म से कई बार कोई जवाब नहीं मिलता।

इसी वजह से माता-पिता और यूज़र्स का भरोसा डामाडोल है।

3️. एक यूट्यूबर को बैन करने पर उठे सवाल

एक यूट्यूबर जो खुद “Predator-Hunter” की तरह काम कर रहा था। वह ऐसे लोगों को पकड़ता था जो बच्चों से गलत हरकतें करने की कोशिश किया करते थे। “Predator-Hunter” कई केस उजागर भी किए थे और Roblox ने उसे ही बैन कर दिया, ये कहते हुए कि वह “खतरनाक तरीके” इस्तेमाल कर रहा था।

इससे लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। लोगों का कहना है कि जो बच्चों को बचा रहा था, उसे ही बैन कर दिया!”

4️ Roblox के CEO को हटाने की है मांग

यूज़र्स और पैरेंट्स में गुस्सा बढता जा रहा है और हजारों लोगों ने Roblox के CEO को हटाने की मांग की है। जनता का कहना है

“Roblox बच्चों की सुरक्षा से ज़्यादा पैसे कमाने पर ध्यान दे रहा है।”

भारतीय न्यूज़ पोर्टल्स ने बताया कि Roblox ने उस यूट्यूबर को कानूनी नोटिस भेजा जिसने गलत लोगों को पकड़ने में मदद की थी।

इसी से भारत में भी सवाल उठे कि आखिर कंपनी किसकी तरफदारी कर रही है?

5            माता-पिता के लिए चिंता व चेतावनी वाली खबरें

इस ऑनलाइन गेम को खेलते समय बच्चों को अंजान लोग मैसेज करते हैं और गलत तस्वीरें मांगने की कोशिश करते हैं।

इन खबरों में Roblox का नाम सीधा न भी हो, पर संदर्भ वही ऑनलाइन गेमिंग सुरक्षा का था — और माता-पिता को सावधान रहना चाहिए यह बताया गया।

ग्लोबली: Roblox को लेकर बड़े आरोप लग रहे हैं — बच्चे सुरक्षित नहीं, गलत लोग एक्टिव, मॉडरेशन कमजोर, और जिस यूट्यूबर ने ऐसे लोगों को पकड़वाया उसे ही बैन कर दिया गया।

For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com

 

Share Your Comments

Related Posts