सर्दी में क्या खाएं, क्या पहनें, क्या करें कि बीमार ना हों...


banner

सर्दियाँ दस्तक दे चुकी हैं, ऐसे में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम, स्किन ड्रायनेस और थकान जैसी दिक्कतों का शिकार हो जाते हैं।

News Bharat Pratham, New Delhi, Published by Suman Rahul Rawat, 12 November 2025, Wednesday, 4:24 PM IST

सर्दी में धूप में बैठना विटामिन डी पाने का सबसे अच्छा तरीका है। यह न सिर्फ हड्डियों को मज़बूत रखता है बल्कि मूड भी अच्छा करता है।

 नीचे 10 आसान लेकिन असरदार टिप्स दिए गए हैं जिनसे आप खुद को फिट, एक्टिव और हैल्दी रख सकते हैं। 

1. गर्म कपड़े: ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े, टोपी, दस्ताने व मोज़े पहनें। शरीर को गर्म रखना बीमारियों से बचाता है। सिंथेटिक की जगह कॉटन और ऊनी कपड़े ज़्यादा बेहतर रहते हैं।

2. गर्म व पौष्टिक भोजन: सूप, दाल, हरी सब्जियां, बाजरा, मक्का व गुड़ जैसे गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ खाएं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं व ऊर्जा देते हैं।

3. पर्याप्त पानी: सर्दियों में प्यास कम लगती है, मगर शरीर को हाइड्रेटेड रखना ज़रूरी है। गुनगुना पानी या हर्बल चाय पिएं। अदरक, तुलसी, लौंग, दालचीनी, और काली मिर्च वाला काढ़ा पिएं, इससे रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूती मिलती है।

4. विटामिन सी का सेवन: संतरा, आंवला, अमरूद आदि फल खाएं जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

5. नियमित व्यायाम: जाड़ों में आलस आता है, लेकिन रोज़ाना 30 मिनट का व्यायाम करें इससे शरीर सक्रिय और गर्म रहता है। योग, चलना या घर पर ही हल्की कसरत कर सकते हैं।

6. हाथों की स्वच्छता: सर्दियों में फ्लू और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है इसलिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं।

7. त्वचा का ख्याल: ठंड में त्वचा रूखी हो सकती है। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और गुनगुने पानी से नहाएं। ध्यान रखें, ज्याद गर्म पानी से न नहाएं, इससे स्किन और ड्राय हो सकती है

8. पर्याप्त नींद: अच्छी नींद शरीर को ठीक होने और बीमारियों से लड़ने में मददगार होती है। रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें।

9. धूप में बैठें: सुबह की धूप विटामिन डी का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों व मूड के लिए अच्छा है।

10. तनाव कम: तनाव रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है। ध्यान, योग या अपनी पसंद की हैल्दि गतिविधि करके तनाव को कम करें।

For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com

अस्वीकरण: इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। यहां प्रकाशित सामग्री की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण गारंटी नहीं दी जाती। किसी भी निर्णय, सलाह, स्वास्थ्य, वित्तीय या अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्रवाई करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें। वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह पाठक की अपनी जिम्मेदारी पर होगा।

Share Your Comments

Related Posts

banner

Reservation Hatao Andolan: Why India's Anti-Quota Movement Is Exploding

What started as an online campaign quickly evolved into physical demonstrations in Nagpur, Lucknow, Jaipur..

banner

The Great Job Market Split- 90,000 Tech Jobs Lost: Is India Still a Talent Hub?

Why India saw 90,000 tech layoffs and record employability at the same time, and what it means for your career.

banner

Getting A Job In India Just Got Weirder- Fewer Freshers Wanted, But More Jobs Than Ever

Why India's job market is growing overall even as entry-level opportunities shrink, and what skills-first hiring means for freshers.