दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...


banner

भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 रहा, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

Written by News Bharat Pratham Desk, New Delhi, Published by Deepak, 17 November 2025, Monday, 2:10 AM IST 

राजधानी में कई प्रदूषण मॉनिटरिंग केंद्रों ने अत्यधिक जहरीली हवा दर्ज की। बवाना में एक्यूआई 436 रहा, जो दिन का सबसे खराब स्तर रहा। इसके अलावा, डीटीयू, वजीरपुर, विवेक विहार और रोहिणी में भी एक्यूआई 420 से ऊपर दर्ज हुआ। हवा में मौजूद बेहद सूक्ष्म कण — पीएम 10 और पीएम 2.5 — प्रमुख प्रदूषक माने जा रहे हैं, जो सांस द्वारा आसानी से शरीर में प्रवेश कर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई अन्य शहर भी गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं। बहादुरगढ़ 439 एक्यूआई के साथ देश में सबसे प्रदूषित रहा, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा भी “बहुत खराब” श्रेणी में हैं। सुबह के समय आईक्यू एयर की रिपोर्ट में राजधानी का एक्यूआई 493 तक पहुंच गया था, जो “गंभीर” स्तर है। दिन में हवा की रफ़्तार और तापमान में हल्के बदलाव के बाद मामूली सुधार देखा गया, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक है।

आईआईटीएम पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक, रविवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान लगभग 15 प्रतिशत रहा, जबकि परिवहन से होने वाला उत्सर्जन सबसे बड़ा कारण था।

वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी वायु प्रदूषण ने हालात खराब किए हुए हैं। लाहौर का एक्यूआई सुबह के समय 577 तक पहुंच गया, जिससे लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर में शामिल हो गया। भारी स्मॉग के कारण दृश्यता कम हो गई है और नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि अगले छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका जताई गई है। एयर क्वालिटी विशेषज्ञों ने आम जनता को सावधान रहने और बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी है।

ये वायु की गुणवता का घटता स्तर सड़कों पर रहने वाले बेज़ुबान पशुओं के लिए एक और परेशानी का कारण बन गया है, जिससे राजधानी को जितना जल्दी हो सके छुटाकार पाने की ज़रूरत है।

For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com

 

Share Your Comments

Related Posts

banner

Why Elite Communication Skills Matter More Than Ever in 2026

Body Language - Project Positive Body Language: Legendary psychologist Albert Mehrabian famously noted that a staggering 93% of communication is non-verbal.