जीवन के 5 बेहतरीन सबक Dr. Kalam की किताब “You Are Born to Blossom” से...


banner

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक ऐसी हस्ती रहे ने जिन्होने जीवित रहते तो देश की सेवा की ही, जाने के बाद भी पूरे विश्व को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी किताब “You Are Born to Blossom” हर युवा को सपने देखने और उनको पूरा करने का संदेश देती है। आइए इस किताब से जीवन को बेहतर बनाने वाली 5 बातें सीखें

News Bharat Pratham, New Delhi, Published by Deepak, 4 November 2025, Tuesday, 9:00 IST

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की किताब “You Are Born to Blossom” (तुम खिलने के लिए ही जन्मे हो) एक पुस्तक मात्र नहीं, बल्कि भारतीय युवाओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरक घोषणापत्र है।

डॉ. कलाम ने बताया कि भारत का असली भविष्य सरकारें नहीं, बल्कि शिक्षा, तकनीक और नैतिकता से प्रेरित युवा बनाएंगे।

डॉ. अब्दुल कलाम सपना था – “हर बच्चा एक फूल बने जो अपने ज्ञान से समाज को महकाए।”

1. किताब का मुख्य संदेश: हर इंसान एक बीज है

डॉ. कलाम का मानना था, हर व्यक्ति में एक बीज की तरह क्षमताएं छिपी होती हैं, जिन्हें सही वातावरण और शिक्षा मिले तो वह खिल सकता है।

मिसाइल मैन कलाम के अनुसार, “ब्लॉसमिंग माइंड” यानी एक ऐसा मन जो रचनात्मकता, करुणा और नवाचार से भरा हो, भविष्य का निर्माण कर सकता है।

तुम खिलने के लिए ही जन्मे हो किताब का उद्देश्य है - “India 2020: A Knowledge Society बनाना” जहाँ सब नागरिक ज्ञान, तकनीक और नैतिकता के साथ आगे बढ़ सकें।

2. शिक्षा और तकनीक एक शक्ति: Digital India का बीज

डॉ. कलाम जी ने समझाया – “शिक्षा डिग्री नहीं, आत्म-खोज का माध्यम है।”

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम चाहते थे कि भारत का हर एक स्कूल इंटरनेट, विज्ञान प्रयोगशालाओं और तकनीक से जुड़ा हो ताकि बच्चों में सोचने और कुछ नया बनाने की क्षमता विकसित हो सके।

कलाम साहब ने “e-Village” का विचार दिया — हर गांव को ज्ञान और स्वास्थ्य से जोड़ने वाला डिजिटल केंद्र।

यही विचार है जो आज के Digital India मिशन की नींव साबित हुआ।

3. आत्म-विश्वास और मिशन लाइफ

कलाम जी का संदेश साफ था – “सपने सच होने से पहले उन्हें देखना जरूरी है।”

वह युवाओं को बताते हैं — “अपने सपनों को छोटा मत करो।”

हम सबको को जीवन में एक “मिशन” चाहिए, क्योंकि सफलता केवल मेहनत नहीं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच व ईमानदारी से काम करने से मिलती है।

उनकी यही सोच आज युवाओं को अपने सपनों की दिशा में उड़ान देती है।

4. भारतीय विजन: Knowledge Society

किताब में सबसे शक्तिशाली विचार है — भारत को एक ज्ञान आधारित समाज बनाना।

जहाँ हर नागरिक सीखता, सिखाता रहे।

कलाम जी के अनुसार, केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक विकास भी बेहद जरूरी है।

जब हर एक व्यक्ति ज्ञान का दीपक जलाएगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में “विकसित राष्ट्र” बन सकेगा।

किताब से सीखने वाली 5 मुख्य बातें

1. हर इंसान में क्षमता है – जरूरत है, उसे पहचानने और दिशा देने की।

2. सपने सफलता की पहली सीढ़ी हैं – जो देखेगा वही पूरा कर सकेगा।

3. शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, आत्म-ज्ञान भी है

4. तकनीक और नैतिकता का संगम ही सच्चा और पक्का विकास है।

5. भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है – जो सोचेंगे, वही देश का कल बना सकेंगे।

निष्कर्ष

डॉ. कलाम की “You Are Born to Blossom” हमें याद दिलाती है कि हर व्यक्ति एक खिलने वाला फूल ही है।

जरूरत है तो बस सही सोच, शिक्षा और कर्म की धूप की।

(तुम खिलने के लिए ही जन्मे हो) हर उस इंसान के लिए है जो भारत को महान और खुद को बेहतर बनाना चाहता है।

डॉ. कलाम का यह संदेश आज भी युवाओं के दिलों में वही जोश और उम्मीद जगाता देता है

“Dream, Transform, and Blossom — क्योंकि तुम खिलने के लिए ही जन्मे हो।”

Share Your Comments

Related Posts

banner

India We Need to Talk...

From a PM who resigned to a minister who won't: what India's history of student protests tells us about whether the NEET movement will actually deliver justice.

banner

Ex-ISRO scientists rewrote India's space history

Pawan Kumar Chandana and Naga Bharath Daka, Skyroot went from a garage startup to a billion-dollar unicorn in just eight years

banner

UAE Did It - Will India do it for its future...

The decision makes the UAE the first Arab nation to introduce such ban