द कॉकरोच पार्टी: युवाओं के गुस्से का असल आंदोलन या भड़काने की साज़िश?

मात्र चार दिनों के भीतर एक ऐसी राजनीतिक पार्टी, जिसका पिछले हफ्ते तक कोई नामोनिशान नहीं था, उसके 16 मिलियन (1.6 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। न कोई चुनावी घोषणापत्र, न उम्मीदवारों की लिस्ट, न कोई नीति और न ही कोई जनसभा।
Written and published by Deepak Sriram, Delhi, 23 May 2026, Saturday, 2:15 PM IST
केवल एक ऐसा नाम जिसने लोगों को हँसाया, और अमेरिका में आराम से बैठा एक संस्थापक जो हजारों मील दूर से इस पूरे को देख रहा है।
ठंडे दिमाग से सोचिए।
अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे (अंत में) जाएं।
क्या 1.6 करोड़ लोगों ने एक राजनीतिक आंदोलन का समर्थन केवल इसलिए कर दिया, क्योंकि वह वायरल था। किसी को यह तक नहीं पता कि इस पार्टी का असल मकसद क्या है और यह आगे क्या करने वाली है?
नई पैकिंग में पुरानी कहानी
भारत के लिए यह कोई नई बात नहीं है। हम यह फिल्म पहले भी देख चुके हैं। साल 2011 याद कीजिए, जब अन्ना हजारे रामलीला मैदान में बैठे थे और पूरा देश उम्मीदें लगाए खड़ा था। लाखों लोग सड़कों पर उतर आए और लगा कि कोई बड़ी क्रांति होने वाली है। लेकिन फिर क्या हुआ? सब कुछ शांत हो गया। वह आंदोलन बिना किसी ठोस बदलाव के धीरे-धीरे खत्म हो गया।
इसके बाद उसी जनता के गुस्से से 'आम आदमी पार्टी' (AAP) का जन्म हुआ, जिसने एक ईमानदार विकल्प का वादा तो किया था। लेकिन नतीजा क्या निकला? 'आप' भी उसी सिस्टम का हिस्सा बन गई जिसे वह बदलने आई थी। उसके नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उसकी राजनीति भी वैसी ही धुंधली हो गई जैसी बाकी पार्टियों की थी। 'क्रांति' का दावा करने वाली पार्टी, सत्ता की पुरानी रेस का हिस्सा बनकर रह गई थी।
अब हमारे सामने 'कॉकरोच पार्टी' है। लेकिन सवाल यह है कि हम हर बार इतनी जल्दी दोबारा उम्मीद क्यों लगा बैठते हैं?
हम बार-बार इस जाल में क्यों फंसते हैं?
इसका सच कड़वा है: हमें महज नई शुरुआत से प्यार है।
जब भी कोई नया आंदोलन शुरू होता है, तो उसमें एक अलग ही जोश, उम्मीद और एकता दिखती है। लेकिन इसके बाद का जो असली और उबाऊ काम होता है—जैसे नीतियां बनाना, जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ना, संगठन खड़ा करना और खराब सिस्टम के अंदर रहकर उसे ठीक करना—उसमें बहुत मेहनत लगती है। इसलिए हम उस मेहनत से पीछे हट जाते हैं और अगले किसी नए और चमकदार विकल्प की तरफ भागने लगते हैं।
यह हमारी बेवकूफी नहीं है, बल्कि सालों के धोखे से उपजा एक इंसानी स्वभाव है। जब पुराने और अनुभवी नेता बार-बार आपको धोखा देते हैं, तो कोई भी नया और अनजान चेहरा अच्छा लगने लगता है। कम से कम उसने अभी तक धोखा तो नहीं दिया होता। लेकिन जैसा कि किसी ने ठीक ही कहा है। पुराने नेता कम से कम चोरी करने के साथ-साथ सड़कें तो बनाते थे, यह नया खिलाड़ी आखिर क्या बना रहा है?
वो बड़े खतरे, जिन पर कोई बात नहीं कर रहा
इस नई पार्टी के संस्थापक कथित तौर पर 'आप' (AAP) के कामकाज की तारीफ करते हैं, जो खुद आज विवादों में है। यही नहीं, वह ममता बनर्जी की राजनीति को भी "सराहनीय" बताते हैं। वही नेता जिन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि महिलाओं को बलात्कार से बचने के लिए घरों के अंदर रहना चाहिए, यानी अपराध का ठीकरा अपराधी के बजाय पीड़ित पर ही फोड़ दिया था। ये छोटी बातें नहीं हैं, बल्कि यह समझने के लिए काफी हैं कि इस नए आंदोलन की असल सोच क्या है।
इस 'कॉकरोच पार्टी' से जुड़ा कोई भी पोस्ट शेयर करने से पहले खुद से ये तीन सवाल जरूर पूछें:
1. इसे पैसा कहाँ से मिल रहा है? कोई भी बड़ा आंदोलन सिर्फ दुआओं से नहीं, बल्कि भारी-भरकम फंड से चलता है।
2. आपके इस गुस्से से किसका फायदा हो रहा है? आज के दौर में जनता के गुस्से का राजनीतिक इस्तेमाल करना सबसे आसान काम है।
3. सबसे जरूरी बात, जब यह वायरल होने का दौर खत्म हो जाएगा, तब क्या होगा?
इससे हमें आखिरकार क्या मिलेगा?
अगर हम इतिहास से सीखें, तो इसके सिर्फ दो ही नतीजे हो सकते हैं। या तो यह आंदोलन नयापन खत्म होने के बाद शांत हो जाएगा और करोड़ों हताश भारतीय पहले से भी ज्यादा निराश हो जाएंगे। या फिर यह आंदोलन आगे बढ़ेगा, चुनाव जीतेगा और धीरे-धीरे उसी भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा बन जाएगा जिसे यह बदलने आया था। दोनों ही सूरतों में देश की असली समस्याएं—जैसे बेरोजगारी, परीक्षा घोटाले और महंगाई—जस की तस बनी रहेंगी।
सिर्फ जनता के मूड या गुस्से से कानून नहीं बनते और न ही सरकारी सिस्टम सुधरता है। यह माहौल सिर्फ अगली किसी नई पार्टी को बेचने का जरिया बनता है।
भारत की जनता का गुस्सा जायज है, और देश की समस्याएं वास्तविक और गंभीर हैं। किसी भी न्यायाधीश, राजनेता या उच्च अधिकारी को यह अधिकार कतई नहीं है कि वे भारत के युवाओं को बेरोजगारी के कारण 'कॉकरोच' कहें। क्योंकि रोजगार पैदा करना सरकार का काम है। देश के युवाओं और छात्रों को ऐसी शिक्षा देना कि यदि वे नौकरी न भी करे सकें, तो कोई व्यवसाय (बिजनेस) करने के लायक बन सकें, यह भी सरकार की ही जिम्मेदारी है। इसलिए, देश के आने वाले भविष्य (युवाओं) को हतोत्साहित (निराश) करने का हक किसी को भी नहीं है।"
लेकिन इस जायज गुस्से को केवल एक सोशल मीडिया जोक और बिना किसी विजन वाले 1.6 करोड़ फॉलोअर्स की भीड़ के हवाले नहीं किया जा सकता।
गुस्सा भड़काना आसान है, लेकिन समाधान ढूंढने में मेहनत लगती है। इस बार, आसान रास्ता चुनने के बजाय सही और ठोस रास्ता चुनिए।
A genuine movement born out of youth anger, or a conspiracy to incite?
In just four days, a political party nobody had heard of last week crossed 16 million followers. No manifesto. No candidate list. No policy paper. No town hall. Just a name that made people laugh and a founder sitting comfortably in America, watching the chaos unfold from thousands of miles away.
Let that sink in for a moment.
We are living in a country where 16 million people followed a political movement before anyone could answer the most basic question: What exactly are they going to do?
The Same Old Story, Dressed in New Clothes
India has been here before. We've seen this movie. In 2011, Anna Hazare stood at Ramlila Maidan and the entire country held its breath. Millions took to the streets. It felt like a revolution. And then silence. The movement dissolved quietly, leaving behind nothing structural.
Then came AAP, born from that very anger, carrying the promise of an honest alternative. And what happened? AAP became the system it once challenged. Its leaders faced corruption allegations. Its governance became as murky as those it replaced. The "revolution" became just another party fighting for power by the same old rules.
Now comes the Cockroach Party. And the question no one is asking loudly enough is: why are we excited again?
Why This Keeps Happening To Us
The honest answer is uncomfortable: we are addicted to beginnings.
The start of a movement feels electric. There's hope, humor, unity, energy. But the boring middle, the part where you actually draft policy, contest local elections, build ground-level infrastructure, work inside broken systems to fix them that part is exhausting. So we abandon it. And we jump to the next exciting launch.
This isn't stupidity. It's a deeply human response to years of disappointment. When experienced politicians have stolen from you repeatedly, an inexperienced outsider feels refreshing. At least he hasn't betrayed us yet. But as someone put it plainly, at least the old ones built roads while they stole. What is this new one building?
The Bigger Red Flags Nobody Is Discussing
The founder of this movement reportedly praises AAP's track record, the same party now mired in controversy. He calls Mamata Banerjee's politics "admirable" the same leader who once publicly suggested women should stay indoors to avoid being raped, placing the burden of crime on the victim rather than the criminal. These are not small footnotes. These are windows into what this movement actually values.
Before you share the next viral post about the Cockroach Party, ask yourself three questions: Who is funding this? Viral political movements don't run on goodwill, they run on money. Who benefits from your anger being channeled this way? Rage is the most manufacturable political commodity in the world. And most importantly,what happens after the viral moment fades?
What This Will Actually Give Us
If history is any guide, this gives us two outcomes. Either the movement fizzles quietly once the novelty wears off and millions of genuinely frustrated Indians are left more cynical than before. Or it grows, enters elections, wins some seats, and slowly becomes indistinguishable from what it replaced. Both outcomes leave the real problems, unemployment, exam scams, inflation completely untouched.
Moods don't draft bills. Moods don't reform bureaucracies. Moods just make the next disappointing party easier to sell to an already exhausted electorate.
India's anger is legitimate. Its problems are real and urgent. But legitimate anger deserves better than a punchline with 16 million followers and no plan.
Rage is easy to manufacture. Clarity takes effort. This time, choose the harder thing.