अमेरिका के बाल्टीमोर में जहाज़ ने तोड़ा ब्रिज...

'बाल्टीमोर' शहर में 'सिंगापुर' का कंटेनर से लदा एक जहाज़ ब्रिज से टकरा गया। जिससे काफ़ी नुकसान हुआ और पुल का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। जहाज़ के सभी क्रू मैम्बर भारतीय थे। जिनमें से 6 क्रू मैम्बर लापता हैं बाकी 22 सदस्य सुरक्षित हैं। यह कार्गो शिप अमेरिका के बाल्टीमोर शहर से 'कोलम्बो' जा रहा था। तभी कार्गो जहाज़ ‘पटाप्सको’ नदी पर बने ‘फ्रांसिस स्टॉक’ ब्रिज से टकरा गया।
हादसे के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। 'बाल्टीमोर' पुलिस ने बताया, कार्गो शिप टकराने में कोई आतंकी हमले के संकेत नहीं मिले है। 'मेरीलैंड' के गवर्नर ने हादसे से पहले कार्गो शिप की बिजली जाने की बात कही। वहीं एफबीआई ने कहा कि वह जाँच करने के बाद ही कुछ ठोस बात बता सकेंगे।
जिस ब्रिज से टक्कर हुई, वह 1977 में खोला गया था। ब्रिज का नाम 'अमेरिकी' लेखक ‘फ्रांसिस स्टॉक’ के नाम पर रखा गया था। इस ब्रिज से साल में 11.3 मिलियन वाहन गुज़रते हैं। 'बाल्टीमोर' फ़ायर चीफ़ 'जेम्स वालेस' ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान पानी से दो लोगों को निकाला गया है। सात से अधिक लोगों की अभी भी तलाश जारी है जबकि 22 क्रू मैम्बर सुरक्षित हैं।
सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज़ ब्रिज के एक पिलर से टकराया और ब्रिज पानी में जा गिरा। फ़ायर ब्रिगेड ने बताया कि यह एक आपात स्थिति है और लोगों को बचाने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।