कम से कम बेसिक हाइजीन तो दिखातीं दिशा पाटनी...

बॉलीवुड अपनी अच्छी बातों के चलते कम बल्कि बुरी छवि के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहता है फिर चाहे वह सलमान ख़ान का रिपोर्टर को थप्पड़ मार देना हो या जॉन अब्राहम का अपने फ़ैन्स को धक्के देना या फिर तापसी पन्नु और करीना कपूर ख़ान का घमंड में चूर होकर बार-बार यह कहते दिखना कि हमें भी बॉयकॉट करो या कौन कहता है हमारी फ़िल्म देखो।
हालांकि बॉयकॉट का असर देखने के बाद करीना ने दर्शकों से उनकी फिल्म देखने के लिए वापस अपील भी की थी, लेकिन न जाने बॉलीवुड को यह कौन सी बीमारी है जो आए दिन उसको गलत कारणों से खबरों में बनाए रखती है। वहीं अभी हाल ही में भारतीय अदाकारा दिशा पाटनी को एक आइसक्रीम पार्लर में देखा गया, जिसमें वह एक रेड ड्रेस पहनकर आई हुई थी हालांकि आइस क्रीम पार्लर का स्टाफ उन्हें आइसक्रीम चखाने में, या कौन सी आइसक्रीम है यह बताने को तैयार था फिर भी दिशा ने आइसक्रीम के फीजर में ही हाथ डाल दिया यकीन मानिए अगर यहां कोई हीरोइन दिशा पाटनी नहीं होती तो आइसक्रीम पार्लर वाले कभी भी आइसक्रीम के फ्रिज में हाथ नहीं डालने देते।
इतना बेसिक हाइजीन तो कोई 5 साल का बच्चा भी समझता है। वहीं दिशा पाटनी इंग्लिश एक्सेंट मारते हुए यह पूछती हुई नज़र आईं यह क्या है जबकि आइसक्रीम पार्लर का स्टाफ वहां मौजूद रहता है। आप उपर लगे शीशे में से जो आइसक्रीम का नाम उनसे पूछे या दूर से ही इशारा करके बता दें, वही आइसक्रीम निकाल कर आपको चखा देते हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल दिशा पाटनी की यह विडियो सकारात्मक नहीं, नकारात्मक कमेंट्स से भरी पड़ी है। एक महिला ने लिखा ‘आइसक्रीम खाने के लिए इतनी छोटी ड्रेस पहनकर कौन बाहर आता है’ वहीं एक युवक ने लिखा ‘यह आखिरी बार एमएस धोनी में ही अच्छी लगी थी’ वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि इसको काम नहीं मिल रहा है तो यह ऐसे ही घूमती रहती है।
सवाल यह भी है कि क्या यह बॉलीवुड के अभिनेता, अभिनेत्री अपनी कोई सामाजिक जिम्मेदारी समझते भी हैं कि नहीं जब स्कूलों में और घरों में हम अपने बच्चों को हाथ धोना, किसी चीज़ को बिना हाथ धोए नहीं छूना सीखाते हैं तो यह इतनी बड़ी अदाकारा ऐसी छोटी गलती कैसे कर सकती है।
ख़ैर यह अंदाजा लगाना मुश्किल ही है कि कब ऐसा होगा कि बॉलीवुड केवल अपने सकारात्मक रवैया के लिए जाना जाएगा हालांकि ऐसा होना असंभव सा ही लगता है।