आए दिन नए चक्करों में फंस जाते हैं राव साहब...

हरियाणा के गुड़गांव से आने वाले सोशल मीडिया संसेशन एलविश यादव आए दिन किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने ही रहते हैं, हाल ही में एल्विश को जेल भी होकर आना पड़ा था।
एलविश यादव सोशल मीडिया में एक बहुत बड़ा नाम हैं और वह यूथ के दिलों पर राज करते हैं, उनकी सोशल मीडिया प्रैज़ेस की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर उनके 16.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1108 के आसपास पोस्ट हैं, उनकी हाल फ़िलहाल की पोस्ट में उन्हें गौ माता की सेवा करते हुए देखा जा सकता है।
एलविश बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी रहे हैं, और कहा जाता है कि जब से वह बिग बॉस 2 के विनर बनकर आए हैं, तब से ही उनके जीवन में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, वैसे एलविश एक 'एलविश यादव फाउंडेशन' भी चलाते हैं, जहां वह जरूरतमंद लोगों को बेहद सस्ते दामों पर खाना खिलाते हैं।
यादव की यूट्यूब पर भी बहुत बड़ी फॉलोइंग है, उनके यूट्यूब चैनल एलविश यादव पर 1.5 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जिस पर एलविश यादव आए दिन कॉलेज, स्कूल और यूथ से जुड़े नए-नए वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जो हंसी मज़ाक और फिल्मी तरीके के भी होते हैं।
एलविश बिग बॉस में बेबिका के साथ भी बहुत चर्चा में रहे थे। कई लोगों ने उनका नाम बेबिका का के साथ जोड़ा और यह साफ देखा गया की बेबिका एलविश यादव में काफ़ी इंटरेस्टेड थीं, लेकिन एल्विश की तरफ से ऐसा कुछ खास इंटरेस्ट नहीं देखा गया।
एलविश यादव को जेल होने के दौरान देखा गया कि उनके परिवार वाले काफी परेशान थे और उनके फ्रैन्ज़ भी काफी निराश थे, लेकिन अब एल्विश यादव बाहर हैं, हालांकि उनकी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, मगर वह अब फिर से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव है और लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं और कमाने के नए-नए तरीके भी सिखाते नज़र आते हैं।
Share Your Comments
Related Posts
उम्र छोटी कारनामे बड़े हैं इस सोशल मीडिया इन्फ़लुएंसर के...
आपने 'रनवीर अलाहबादिया' का नाम ज़रुर सुना होगा, रनवीर ने बहुत ही कम कम उम्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत बढ़िया नाम कमाया है। उनका इंग्लिश चैनल 'बियर बाइसेप्स' है।