उम्र छोटी कारनामे बड़े हैं इस सोशल मीडिया इन्फ़लुएंसर के...

अगर आप 'इंस्टाग्राम' और 'यूट्यूब' यूज़र हैं तो आपने 'रनवीर अलाहबादिया' का नाम ज़रुर सुना होगा, रनवीर ने बहुत ही कम कम उम्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत बढ़िया नाम कमाया है। उनका इंग्लिश चैनल 'बियर बाइसेप्स' है जिस पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स है और उनके इंस्टाग्राम 'रनवीर अलाहबादिया' पर 1.9 मिलियन फॉलोअर है।
Written by Tanya Arora (Entertainment and Lifestyle Writer)
जबकि यूट्यूब पर रनवीर के 75.3 लाख सब्सक्राइबर हैं, वहीं 'बियर बाइसेप्स' चैनल पर 71.9 लाख सब्सक्राइबर हैं। रनवीर अपने शो पर सभी तरह के सेलिब्रिटीज के इंटरव्यूज करते हैं और उनसे खूब अटपटी और उनके संघर्ष व सफलता की कहानी सुनते हैं। रनवीर के पॉडकास्ट शो पर अभी तक कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ आ चुके हैं, जिनमें फ़िल्मी हस्तियां, राजनीतिक हस्तियां और बिज़नेस जगत की हस्तियां शामिल हैं।
रनवीर के शो में लगभग सभी मुद्दों पर चर्चा होती है, चाहे वह स्वास्थ्य, फिल्में, बिजनेस, राजनीति या मेंटल हैल्थ से संबंधित हों। एक्सपर्ट्स रनवीर के शो पर अपनी राय खुलकर रखते हैं, जिससे रनवीर की ऑडियंस को कई मुद्दों पर जानकारी मिलती है।
हाल ही में रनवीर को भारत सरकार द्वारा अवार्ड भी दिया गया है। उनकी खासियत है कि वह हर एक्सपर्ट की राय को बहुत ही ध्यान से सुनते हैं और उस पर अपनी राय भी देते हैं। रनवीर से अब तक जितने भी सेलिब्रिटीज मिले हैं, उसमें बहुत कम ही ऐसा देखा गया होगा जो उनसे से मिलकर इंप्रेस ना हुए हों। रनवीर का सवाल पूछने का तरीका, उनकी रिसर्च, जवाब को सुनना और जवाब के साथ-साथ अपने एक्सपीरियंस को भी साझा करना इनके शो को चार चाँद लगा देता है।
Share Your Comments
Related Posts
एक ही जीत, अलग-अलग हेडलाइन: भारत की कामयाबी पर पश्चिमी मीडिया की दोगली सोच…
उपलब्धि देखकर प्रभावित होने के बजाय थोड़ा आश्चर्य भी—"अच्छा! भारत ये भी कर सकता है?"
छी! रनवीर अल्हाबादिया ये क्या किया...
ये इंसान पहले से ही घटिया मानसिकता वाला था। वो तो बस इसकी पी आर टीम ने इसकी ये साफ़ छवि बना रखी थी।