आँख की रेटिना देगी आने वाली बिमारी का संकेत...

कहते हैं, आँखें बोलती हैं और आप ध्यान दें तो आप समझेंगे कि हमारी आँखें हमारी सेहत का हाल भी बताती हैं। अक्सर हम बीमारियों का पता लगाने के लिए एक्स-रे व स्कैन आदि कराते हैं । मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी आँखों की रेटिना की हालत देखकर भी आपकी बीमारी का पता लगाया जा सकता है। आँखे संकेत देती हैं कि हमारा स्वास्थ्य कितना अच्छा है या किस-किस चीज की कमियाँ है।
एक वैज्ञानिक रिसर्च से सामने आया है कि रेटिना किसी भी व्यक्ति के नेत्र, हृदय, फेफड़े और स्नायु व मनोविकारों की होने वाली समस्याओं की जानकारी देने में सक्षम है। मैसेचुसेट्स माँस, आँख और कान हॉस्पिटल एमआईटी. और हार्वड के रिसर्चरों ने रेटिना पर शोध कर अनुवांशिकी और बिग डाटा मिलाकर किसी व्यक्ति के नेत्र हृदय फेफड़े के बढ़ते जोखिम का पता लगाने में सफलता प्राप्त की है।
शोध में साबित किया गया की रेटिना की विभिन्न परतों के मोटे या पतले होने से शरीर में होने वाले कई बदलावों का संकेत मिलता है। रिसर्च से जुड़ी लेखक ‘सय्यद मरियम जकात’ ने बताया कि रेटिना की छवियों का उपयोग कर नेत्र शरीर के दूसरे रोगों की जानकारी दे सकते हैं और इससे रोगों में रोकथाम में मदद की जा सकती है।
वहीं पुराने अध्ययनों ने रेटिना के स्वास्थ्य के साथ आयु वृद्धि, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के बीच संबंध को चिन्हित किया था। शोध के दौरान 10 साल तक लोगों पर निगरानी रखी गई और उनके सैंपल से पता लगाया गया कि उन्हें आने वाले समय में क्या-क्या बीमारियां हो सकती है।
रेटिना की प्रत्येक परत विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बनी होती है और हर परत की रचना अलग होती है और उसका कार्य भी अलग होता है। शोध की ज़रूरत पर रिसर्च का कहना है कि नए अध्ययन उन दिनों और जैविक मार्गों के बारे में भी जानकारी देता है, जो रेटिना के स्वास्थ्य को निर्धारित करते हैं। शोधकर्ताओं ने 269 अनुवांशिक बिंदुओं की पहचान की जो रेटिना की मोटाई से जुड़े थे।
अध्ययन में पाया गया कि शरीर के कई अंग जैसे हृदय, फेफड़े और गुर्दे के कमजोर फंक्शन सहित कई संकेत रेटिना के फोटो रिसेप्टर खंड के पतले होने से जुड़ी है। अध्ययन को विविध आबादी में आयु के समूहों पर दोहराया गया। उनकी आयु 40 से 70 वर्ष के बीच थी। नए अध्ययन रोगियों के लिए व्यक्तिगत रिस्क स्कोर बताने में भी मदद कर सकता है।
Share Your Comments
Related Posts
हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट 5 कारण...
आज के युवाओं में बढ़ते heart attack के पीछे छिपे असली कारण जानिए। तनाव, खानपान, नशा और गलत lifestyle से कैसे बचें और दिल को दोबारा स्वस्थ बनाएं