52 साल बाद ये किया भारतीय हॉकी टीम ने...


banner

ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के कप्तान को विश्वास ही नहीं हुआ कि भारत ने उन्हें हरा दिया है और उन्होंने आपत्ति जताते हुए अंपायर से एक बार फिर से चैक करने की अपील की और चैक  करने के बाद अंपायर के फैसले के साथ ही टीम ऑस्ट्रेलिया व उनके प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया और भारतीय हॉकी टीम ने 1972 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया। 

इसी चमत्कार के साथ ओलंपिक में भारत ने एक और सफलता दर्ज कराई, मैच में उभरते हुए युवा खिलाड़ी अभिषेक कालरा ने अटैकिंग हॉकी खेली और देश की जीत में ज़बरदस्त योगदान दिया। वहीं हॉकी के प्रसिद्ध व तजुर्बेकार पूर्व खिलाड़ी जुगराज ने तारीफ़ करते हुए बताया कि भारत ने शुरु से ही ऐसा खेल दिखाया जिसकी सभी प्रशंसकों द्वारा आशा की जा रही थी। भारत ने आक्रामक खेल खेलकर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाते हुए 52 साल बाद शिकस्त दी। जुगराज ने कप्तान हरमनप्रीत की जम कर तारीफ़ की और उन्हें एक ज़िम्मेदार खिलाड़ी बताया, वहीं कप्तान हरमनप्रीत ने युवा खिलाड़ी अभिषेक कालरा की प्रशंसा की और उनका हौंसला बढाया। 

अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह (2) ने गोल किए, जबकि थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गोल किए। इस जीत के साथ अब भारत (10 अंक, 5 मैच) पूल बी में दूसरे स्थान पर आ गया है। बेल्जियम पूल में सबसे आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। भारत ने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ की, फिर अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ खेला और उसके बाद आयरलैंड को हराया।

जीत के साथ ही पूर्व प्रसिद्ध व तजुर्बेकार खिलाड़ी जुगराज ने अंपायर के कई निणर्नयों को लेकर उदासी दिखाई। वहीं इस बार पैरिस ओलंपिक में भारत एक ही मंत्र लेकर चल रहा है, जो है कि ‘समय आ गया है’।

Share Your Comments

Related Posts

banner

एक ही जीत, अलग-अलग हेडलाइन: भारत की कामयाबी पर पश्चिमी मीडिया की दोगली सोच…

उपलब्धि देखकर प्रभावित होने के बजाय थोड़ा आश्चर्य भी—"अच्छा! भारत ये भी कर सकता है?"

 

banner

वैज्ञानिकों ने भारत का अंतरिक्ष इतिहास बदल दिया...

भारत बन गया दुनिया का तीसरा देश, जहां किसी सरकारी एजेंसी नहीं, बल्कि एक निजी कंपनी ने सफलतापूर्वक अपने पेलोड को ऑर्बिट में पहुंचाया।

banner

UAE ने लगाया बैन- क्या अब भारत की बारी है...

नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे, कमेंट नहीं कर सकेंगे, किसी से बातचीत नहीं कर सकेंगे