‘केजरीवाल’ पर एनआईए जांच चाहते हैं ऐलजी...


banner

आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा व दिल्ली के मुख्यमंत्री ‘अरविंद केजरीवाल’ पर ‘एनआईए’ जांच चाहते हैं ऐलजी ‘वीके सक्सेना’। उनका कहना है कि ‘आम आदमी पार्टी’ के खिलाफ उन्हें यह शिकायत मिली है कि इस पार्टी को आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंडिंग मिली है।

उन्होंने बताया की 1 अप्रैल 2024 को ‘वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ऑफ इंडिया’ नामक एक संस्था के सदस्य ‘आशु मोंगिया’ द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके चलते यह आरोप है कि 2014 से 2022 के बीच आतंकी संगठन से ‘आम आदमी पार्टी’ ने कुल 133 करोड रुपए लिए हैं। ऐलजी ने आगे बताया यह शिकायत केंद्रीय गृह सचिव को भेज दी गई है। 
आगे यह भी बताया गया कि ‘केजरीवाल’ द्वारा एक्टिविस्ट ‘इकबाल सिंह’ को एक पत्र लिखा गया था जिसमें ‘अरविंद केजरीवाल’ का यह कहना था कि हम ‘भुल्लर’ की रिहाई के लिए राष्ट्रपति से पहले ही सिफारिश कर चुके हैं और आगे भी आपके हितों के लिए काम करते रहेंगे। वहीं यह पत्र मिलने के बाद ही एक्टिविस्ट ‘इकबाल सिंह’ ने जंतर मंतर से अपना अनशन खत्म कर दिया था।

इन सभी आरोपों पर आम आदमी पार्टी से जुड़े ‘सौरभ भारद्वाज’ का कहना है कि ‘भाजपा’ वही पुराने घिसे पिटे पुराने हथकंडे अपना रही है, और यह एक षड्यंत्र मात्र है और कुछ नहीं। इससे पहले भी ‘भाजपा’ ऐसी कोशिश कर चुकी है, मगर कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई थी। आगे ‘भारद्वाज’ ने दावा किया कि ‘भाजपा’ दिल्ली की सातों लोकसभा सीट हारने वाली है इसलिए वह बुरी तरह बौखलाई हुई है और इस तरह के बेफिजूल कदम उठा रही है। 

‘भारद्वाज’ बोले ‘आम आदमी’ पार्टी ने दिल्ली को मुफ्त बिजली पानी दिया है और मुख्यमंत्री ‘अरविंद केजरीवाल’ को अपमानित करने वाली ‘भाजपा’ को दिल्ली की जनता अपने वोट से जवाब देगी। उन्होंने ऐलजी ‘सक्सेना’ पर आरोप लगाया के वह ‘एनआईए’ जांच की मांग ‘भाजपा’ के इशारों पर कर रहे हैं जिससे सीएम ‘केजरीवाल’ की छवि को खराब किया जा सके, मगर ‘भाजपा’ को इसमें कोई कामयाबी हांसिल नहीं होगी।

Share Your Comments

Related Posts

banner

दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स पर अब तक की पूरी अपडेट...

दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट और MCD की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं। सुरक्षा, स्टेरिलाइजेशन और फीडिंग प्वाइंट जैसी नई व्यवस्थाओं के बीच विरोध और चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।

banner

दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। बढ़ता प्रदूषण, खराब एएक्यूआई और घने स्मॉग ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है।

banner

लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...

इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है।