ऑस्ट्रेलिया क्लब से खेल कर भारत की शान बढाएंगी ये खिलाड़ी...


banner

मणिपुर से आने वाली धुरंधर भारतीय गोलकीपर पंथोई चानू, जिन्हे भारतीय महिला टीम में अदिति चौहान की उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जाता है। भारत के फुटबॉल प्रेमियो के लिए एक खुशख़बरी लाई हैं। हाल ही में चानू को ‘ साउथ ऑस्ट्रेलिया विमेंस नेशनल प्रीमियर लीग‘ में मेट्रो यूनाइटेड यूएफसी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इस मौके के साथ चानू ऑस्ट्रेलिया के क्लब से प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने वाली भारत की पहली फुटबॉलर बन जाएंगी।

चानू ने ग़ज़ब के खेल से एडिलेड यूनाइटेड एफसी का ध्यान एक ट्रायल के दौरान अपनी ओर खींचा। ट्रायल के समय वेस्टर्न यूनाइटेड एफसी मेलबर्न, पर्थ एससी, डब्ल्यूएफसी डिनामो ज़गरेब और मार्बेला एफसी जैसी प्रतिष्ठित टीमों के मुख्य कोच उपस्थित थे। चानू की प्रतिभा के चलते साउथ के विमेन नेशनल प्रीमियर लीग ने उन्हें यह मौका देने का फैसला किया है।

इस पद पर उनकी पहुंच कथित तौर पर ट्रायल्स के दूसरे संस्करण के माध्यम से हुई। पंथोई ने यह मौका 27 दावेदारों के बीच से भुनाया। इसी के साथ पंथोई का ऑस्ट्रेलिया के क्लब के साथ कॉन्ट्रैक्ट पक्का हो गया। चानू ने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों जैसे नगंगोम बाला देवी, डांगमेई ग्रेस और मनीषा कल्याण के बीच अपना नाम शुमार किया।

चानू ने बताया कि पिछली बार जब उन्होंने अपना बैग पैक किया था तो वह मणिपुर में चल रही हिंसा से बचकर भागने के लिए किया था परंतु अब उनकी मंजिल ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड शहर है।

Share Your Comments

Related Posts

banner

एक ही जीत, अलग-अलग हेडलाइन: भारत की कामयाबी पर पश्चिमी मीडिया की दोगली सोच…

उपलब्धि देखकर प्रभावित होने के बजाय थोड़ा आश्चर्य भी—"अच्छा! भारत ये भी कर सकता है?"

 

banner

वैज्ञानिकों ने भारत का अंतरिक्ष इतिहास बदल दिया...

भारत बन गया दुनिया का तीसरा देश, जहां किसी सरकारी एजेंसी नहीं, बल्कि एक निजी कंपनी ने सफलतापूर्वक अपने पेलोड को ऑर्बिट में पहुंचाया।

banner

UAE ने लगाया बैन- क्या अब भारत की बारी है...

नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे, कमेंट नहीं कर सकेंगे, किसी से बातचीत नहीं कर सकेंगे