फ़ोन पर भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे सुलझाते हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की।
विपक्ष में अक्सर ये चर्चा रहती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा अधिक और काम कम करते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि मोदी विदेश जाए बिना भी आस-पास के दोस्त व दुश्मन देशों पर पैनी नज़र रखते हैं।
हाल ही में प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की। इस बात चीत के दौरान दोनों राजनेताओं ने भारत व यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के पर चर्चा की प्रधानमंत्री ने भारत के जन-केंद्रित सोच को दोहराया तथा युद्ध समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति के उपयोग का पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास जारी रखेगा।
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की। फ़ोन पर दोनों राजनेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए तरीक़े खोजने पर विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों के समर्थन में है और रहेगा। साथ ही इसके लिए युक्रेन के साथ निरंतर संपर्क में बना रहेगा।
रुस और युक्रेन युद्द् में अब तक दोनों देशों को जान और माल की काफ़ी हानि हो चुकी है। वहीं युक्रेऩ भारत को शांति वार्ता के लिए बिचौलिए के रुप में देख रहा है और भारत रुस के साथ अपने मज़बूत सम्बंधो के चलते दोनों देशों के बीच बात - चीत से सुलह के समर्थन में है।
Share Your Comments
Related Posts
मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूरे किए 100 दिन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने तीसरे लगातार कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए।