राजधानी दिल्ली लाल किला ब्लास्ट जानिए 10 अहम तथ्य...


banner

10 नवंबर, 2025 सोमवार की शाम दिल्ली के लिए एक दर्दनाक हादसा लेकर आई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में ज़ोर का धमाका हुआ, जिसमें आठ के आस-पास लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह विस्फोट शाम 7 बजे के करीब हुआ जिस समय ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहन रुके हुए थे।

Written by News Bharat Pratham Desk, New Delhi, Published by Deepak

धमाके के बाद आसपास की गाड़ियों ने आग पकड ली और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं लग सका है और किसी भी संभावना को नकारा नहीं गया है।

10        प्रमुख तथ्य:

1.         धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ।

2.         धमाके में आठ के आस-पास लोगों की मौत हुई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हुए।

3.         विस्फोट एक छोटे साइज की हैचबैक कार में हुआ, जोकि हरियाणा नंबर से पंजीकृत बताई जा रही है।

4.         इस धमाके के बाद आसपास खड़ी कारें, ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए।

5.         विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई मीटर दूर तक खिड़कियों के शीशे टूट गए।

6.         घटना के कुछ दिन पहले ही हरियाणा के फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए थे, जिससे संभावित लिंक की जांच चल रही है।

7.         कार के अभी के मालिक या उसके पिछले मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

8.         धमाके की जांच में दिल्ली पुलिस के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), एनएसजी और फॉरेंसिक टीम भी शामिल हैं।

9.         घटना के बाद दिल्ली समेत महाराष्ट्र, यूपी और हरियाणा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

10.       विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है; जांच एजेंसियां सभी संभावनाओं पर काम कर रही हैं।

For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com

Share Your Comments

Related Posts

banner

America's Top Diplomat Visits Mother Teresa's Kolkata — And Then Heads to Delhi With a Full Agenda

It was his initiative to come to the Mother House, and it was a joy for us to welcome him because he wanted to receive blessings at Mother's tomb. We prayed together, and that is about all.