इन खिलाड़ीयों को हॉकी इंडिया दे सकता है पुरस्कार...

हर साल होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह के लिए हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को नामांकित कर लिया है। 31 मार्च को होने वाले सालाना पुरस्कार वितरण के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम चुन लिए गए हैं। नामांकित हुए खिलाड़ियों में तीन नाम प्रमुख हैं। आइए जानते हैं, इस साल किन–किन हॉकी खिलाड़ियों की झोली में गिर सकते हैं अवॉर्डस।
वार्षिक पुरस्कार समारोह के लिए हॉकी इंडिया ने कई खिलाड़ियों के नाम चुने हैं, जिनमें तीन जाने माने नाम शामिल हैं। नामांकित खिलाड़ियों में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश जो कि पुरुषों के वर्ग में है। वहीं महिला वर्ग में गोलकीपर सविता पूनिया का नाम सूचि में है।
आपको बता दें दोनों ही खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। जहाँ पूर्व कप्तान श्रीजेश ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वही सविता पुनिया का प्रदर्शन भी देखते ही बनता है। जिसके चलते हॉकी इंडिया ने इन दोनों के नाम सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार के लिए नामांकित किए हैं।
इन दोनों के अलावा एक तीसरा नाम पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का है। हरमनप्रीत को दो वर्गों में पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह दो वर्ग हैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर।
28 साल के हरमनप्रीत को ब्राज़ील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों के लिए भी चुना गया था। इसलिए इनकी दावेदारी बेहद मज़बूत हैं। वहीं 33 वर्षीय सविता पुनिया जोकि हरियाणा की रहने वाली हैं, गोलकीपर के रूप में एक प्रबल दावेदार हैं। 35 वर्षीय श्रीजेश भी पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं।
Share Your Comments
Related Posts