अभी उदय नहीं होगा मुंबई इंडियंस का सूर्य


banner

हर बॉलर को ताबड़तोड़ तरीके से खेलने वाले नम्बर 1 बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी से अभी पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। यह ख़बर सूर्यकुमार यादव के फैंस और उनकी टीम मुंबई इंडियंस दोनों के लिए ही अच्छी नहीं है। हर्निया सर्जरी के चलते सूर्य अब तक इस आईपीएल सीज़न का कोई भी मैच नहीं खेले सके हैं और आईपीएल के कुछ और मैच नहीं खेल पाएंगे।

वहीं आईपीएल का यह सीज़न अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ ख़ास अच्छी शुरुआत नहीं लेकर आया है। स्काई की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती 2 मैच गंवा चुकी है।

नैशनल क्रिकेट अकैड्मी और बीसीसीआई दोनों ही सूर्य की रिकवरी पर नजर बनाए हुए हैं। जिनका कहना है, सुर्य अच्छी स्पीड से रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए मैदान में वापस उतर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के फैंस को आशा है कि वह जल्द ही रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर मैदान पर उतरेंगे और अपना वही आक्रामक बल्लेबाज़ी का अंदाज दिखाएंगे। जिससे कि मुंबई इंडियंस के आगे आने वाले मैचों में हार के बादल छट सकें।

मुंबई इंडियंस का अगला मैच 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ है जिसमें मुंबई इंडियंस की जीतने की 53 % संभावनाएं जताई जा रही हैं। ग़ौर करने की बात है कि आईपीएल 2024 की ऑक्शन में सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड रुपए में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल  में सूर्य अब तक 130 से ज़्यादा मैच खेले चुके हैं और उन्होने 32.17 की औसत से रन बनाए हैं। जिसमे 1 शतक भी शामिल है, स्काई आईपीएल में अब 3249 रन बना चुके हैं और 100 से ज़्यादा छक्के भी जड़ चुके हैं।

Share Your Comments

Related Posts

banner

भारत में 10 नम्बर पे है बास्केटबॉल देखिए बाकी 9 खेल किन नम्बर पे हैं...

भारत का क्रिकेट इतिहास प्रतिभा, जुनून और अटूट दृढ़ संकल्प की एक आकर्षक कहानी है, क्योंकि यह खेल देश की संस्कृति में गहराई से समाया हुआ है।

banner

ये हैं 2024 के व्यवसायों की चुनौती और उनके समाधान...

साल 2024 में शुरू होने वाले कई व्यवसाय, उनकी लागत और चुनौतियां इस प्रकार हो सकती हैं।

banner

न्युटन बने नैशनल आईकॉन फॉर वोटर अवेयरनेस

राजकुमार राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा नैशनल आईकॉन फॉर वोटर अवेयरनेस भी नियुक्त हुए हैं।