दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के अब तक के सबसे गंभीर तथ्य...

दिल्ली के लाल किला के पास 10 नवंबर की शाम हुए ज़ोरदार विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Written by News Bharat Pratham Desk, New Delhi, Published by Deepak, 12 November 2025, Wednesday, 1:00 PM IST
Table of Contents
धमाके की घटना व हताहत
घटनास्थल व गाड़ी का विवरण
जांच और आतंक का एंगल
देश की प्रतिक्रिया व सुरक्षा अलर्ट
जनता की सुरक्षा पर असर
धमाके की घटना व हताहत:
सोमवार 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक सफेद i20 कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। LNJP अस्पताल के अनुसार विस्फ़ोट में 12 लोगों की मौत व 20 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
घटनास्थल व गाड़ी का विवरण:
लोगों के अनुसार, कार ट्रैफिक सिग्नल के पास कुछ देर तक खड़ी रही और उसी दौरान विस्फोट हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में गाड़ी को कुछ घंटे पहले आते हुए देखा गया था।
जांच और आतंक का एंगल:
पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की इस मामले में जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट में उच्च श्रेणी के विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इसे आतंकी साजिश मान रही हैं।
देश की प्रतिक्रिया व सुरक्षा अलर्ट:
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब देश के प्रमुख शहरों — मुंबई, लखनऊ और पटना में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जनता की सुरक्षा पर असर:
लाल किले जैसे विश्व धरोहर स्थल और राष्ट्रीय प्रतीक पर हमला देश की सुरक्षा प्रणाली के लिए बड़ी चेतावनी है। यह घटना दर्शाती है कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों की निगरानी और खुफिया व्यवस्था को और मज़बूत करने की आवश्यकता है।
लाल किला ब्लास्ट पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली की सबसे गंभीर सुरक्षा घटनाओं में से एक मानी जा रही है। इस धमाके ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आतंकी तत्व अब भी सक्रिय हैं और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और एजेंसियों को और सतर्क रहने की ज़रुरत है।
यह घटना हमें याद दिलाती है कि सतर्कता ही सुरक्षा है, और राष्ट्रीय धरोहरों की रक्षा हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
For feedback, suggestions, or claims regarding published content, please contact us @ deepak@newsbharatpratham.com / newsbharatpratham@gmail.com
Share Your Comments
Related Posts
George Soros and His 5 Propaganda Campaigns Against India — Why India Must Stay Alert...
The Guardian is a partner of Project Syndicate, a network of over 500 media outlets across 156 countries, primarily funded by George Soros
America's Top Diplomat Visits Mother Teresa's Kolkata — And Then Heads to Delhi With a Full Agenda
It was his initiative to come to the Mother House, and it was a joy for us to welcome him because he wanted to receive blessings at Mother's tomb. We prayed together, and that is about all.
Cat Pet Owners Alert: 15 Everyday Foods That Could Be dangerous for cats...
Cats have very specific nutritional requirements