ये है विश्व का सबसे बड़ा नॉट फ़ॉर प्रौफ़िट चैनल...


banner

आसान है, ये सुन कर आपको किसकी याद आती है, संदीप महेश्वरी, वो नाम है जो आपको आसान है सुनाने के बाद याद आया होगा। संदीप महेश्वरी को भारत का सबसे बड़ा मोटिवेशनल स्पीकर भी कहा जा सकता है। उनका यूट्यूब मोटिवेशनल चैनल विश्व का सबसे बड़ा 'नॉट फ़ॉर प्रॉफिट' चैनल है।

संदीप के यूट्यूब पर 2 करोड़ 86 लाख सब्सक्राइबरर्स हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर संदीप कई गहरे विषयों पर बात करते हैं, जिनमें अधिकतर मोटिवेशन से जुड़े बातें होते हैं। इसी के साथ संदीप किताबों की समीक्षा भी करते हैं, और नए-नए बिज़नेस आईडियाज़ भी बताते हैं।

इनके शो पर कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज आते हैं, जिनमें टीचर्स, मोटिवेशनल स्पीकर, कॉमेडियन, युटयुबर्स, ब्लॉगर्स व ऐसी कई हस्तियां शामिल होती हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ अभिनव बिंद्रा भी इनके शो पर आ चुके हैं।

अपने शो पर संदीप युवाओं की समस्याओ, संघर्ष व सफलता से जुड़े सवाल पूछते हैं। संदीप के शो में  मेंटल हेल्थ को लेकर भी बात होती है, और वह साइंस के एक्सपेरिमेंटस् पर भी बात करते हैं।

इनका ज़्यादा ध्यान क्लियर थिंकिंग और मोटिवेशन पर रहता है। इनका शो आपको पैसा कमाने पैसा बचाने, व पैसा इन्वेस्ट करने से संबंधित जानकारी भी सहजता के साथ देता है।

माहेश्वरी यूथ के लिए एक बहुत बड़ा नाम है, हाल ही में संदीप का डॉक्टर विवेक बिंद्रा के साथ विवाद हो गया था। जिस पर कई युटयुबर्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स ने दोनों की फिरकी ली। इन दोनों के बीच एक घमासान युद्ध सा छिड़ गया था। जिसमें सही और गलत तरीके से युवाओं से पैसा कमाने बात की गई थी।

Share Your Comments

Related Posts

banner

टी20 में तूफान लाने वाला युवा: अभिषेक शर्मा...

भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेज़ी से चमक रहा है — अभिषेक शर्मा, बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज़ ने अपनी तूफानी पारियों से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।

banner

रोहित शर्मा वनडे व टेस्ट कप्तान इस संदेश के साथ जय शाह ने ख़त्म की बहस...

 शाह ने कोच राहुल द्रविड़ और सीनियर तिकड़ी रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को जीत समर्पित करते हुए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी।

banner

यूट्यूब प्लैटफार्म पर राज करता है ये यूट्यूबर...

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर कैरी मिनाटी यानि अजय नगर भारत में यूट्यूब पर काम करने वाले पहले कुछ युटयुबर्स में से एक हैं। अजय नागर के यूट्यूब पर 4.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं