यूट्यूब प्लैटफार्म पर राज करता है ये यूट्यूबर...

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर 'कैरी मिनाटी' यानि 'अजय नागर' भारत में यूट्यूब पर काम करने वाले पहले कुछ युटयुबर्स में से एक हैं। अजय के यूट्यूब पर 4.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, जिस पर उनके 195 के आसपास वीडियोज़ हैं। यूट्यूब पर उनके चैनल पर इंट्रोडक्शन की पहली लाइन कहती है। 'आई एम एन इंडियन कॉमेडियन'। कुछ ऐसा ही कैरी मिनाटी ने 'टॉम क्रूज' से मिलते वक्त कहा था, जब वो 'मिशन इम्पॉसिबल फ़ॉलआउट' फ़िल्म की पूरी टीम से मिले रहे थे। कैरी उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो 'टॉम क्रूज' से आमने-सामने मिल चुके हैं।
Written by Tanya Arora (Entertainment and Lifestyle Writer)
जब भी वह 'मिशन इम्पॉसिबल फ़ॉलआउट' की टीम के किसी भी सदस्य से मिले, उन्होंने यह नहीं कहा कि मैं कैरी मिनाती हूं या मैं अजय नागर हूं, उन्होंने हर बार यही कहा कि मैं एक इंडियन यूट्यूबर हूं मेरा नाम अजय नागर है।
वैसे कैरी अपने फ़नी वीडियोज़ के कारण बहुत फ़ेमस है इसके साथ-साथ वह रोस्ट वीडियोज़ भी बनाते हैं जिस पर गहरी रिसर्च होती है, और मिमिक्री करने में तो कैरी का कोई जवाब ही नहीं। अपने रोस्ट वीडियोज़ में कैरी किसी को भी रोस्ट करने से बाज़ नहीं आते।
वह अब तक अब तक मशहूर मोटिवेशनल 'स्पीकर संदीप महेश्वरी', हरियाणा से आने वाले फिटनेस फ्रीक, 75 हार्ट चैलेंज को पूरा करने वाली 'अंकित बयांपुरिया', एक बहुत फेमस पॉडकास्ट शो चलने वाले 'रणवीर अलाहबादिया' और पूरे विश्व में एक बहुत बड़ी फॉलोइंग रखने वाले 'सद्गुरु जग्गी वासुदेव' को भी रोस्ट कर चुके हैं।
इसके अलावा अजय ने कई बड़े युटयुबर्स और सिलेब्रिटीज को रोस्ट किया है। उनके इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स हैं। जिस पर वह फ़नी कॉंटेंट पोस्ट करके अपने फ़ौलोओर्स को एंटरटेन करते हैं। इंस्टा पर अब तक उनके 567 के आसपास पोस्ट्स हैं।
Share Your Comments
Related Posts
एक ही जीत, अलग-अलग हेडलाइन: भारत की कामयाबी पर पश्चिमी मीडिया की दोगली सोच…
उपलब्धि देखकर प्रभावित होने के बजाय थोड़ा आश्चर्य भी—"अच्छा! भारत ये भी कर सकता है?"
उम्र छोटी कारनामे बड़े हैं इस सोशल मीडिया इन्फ़लुएंसर के...
आपने 'रनवीर अलाहबादिया' का नाम ज़रुर सुना होगा, रनवीर ने बहुत ही कम कम उम्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत बढ़िया नाम कमाया है। उनका इंग्लिश चैनल 'बियर बाइसेप्स' है।