रिकॉर्डस की भरमार है इस बिज़नेस यूट्यूबर के पास...

आप छात्र हों या बिजनेस में ज़रा सी भी रुचि रखते हों, आपने ‘विवेक बिंद्रा’ का नाम ज़रुर सुना होगा। ये बिज़नेस जगत में एक बहुत बड़ा नाम है, इसके साथ-साथ विवेक एक सफल मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
‘विवेक बिंद्रा’ मोटिवेशन को लेकर ख़ासकर बिज़नेस स्टार्ट अप को लेकर सेमिनार करते हैं। बिज़नेस चलाने के तरीकों व बिज़नेस को ऊपर उठाने के ज्ञान को लेकर यूट्यूब पर उनके वीडियोज़ भरे पड़े हैं। बिंद्रा के पास 12 वर्ल्ड रिकॉर्डस हैं और वह आए दिन कोई ना कोई नए रिकॉर्डस बनाते रहते हैं। विवेक ‘बड़ा बिज़नेस’ के फाउंडर और सीईओ भी है। ‘इंस्टाग्राम’ पर उन्हें 3.7 मिलीयन लोग फ़ॉलो करते हैं, लेकिन वह मात्र 85 लोगों को फॉलो करते हैं।
वहीं ‘यूट्यूब’ पर उनके 2.12 करोड़ फॉलोर्स हैं, बिंद्रा बड़ी-बड़ी कम्पनी की केस स्टडीज़ लाते हैं, कि वह सक्सैसफुल कैसे हुईं और जो बिज़नेस कैसे फ़ेल हुए व उनके फ़ेल होने के कारण पर भी केस स्टडीज़ लाते हैं।
इसके साथ-साथ उनके केस स्टडीज़ सक्सैसफुल बिज़नेसमैन पर होती हैं, क्रिकेटर पर होती है और जिसने भी खूब मेहनत करके कोई मुकाम हासिल किया हो विवेक उस पर भी अपनी केस स्टडी बनाकर यूट्यूब पर डालते हैं। जिससे सभी लोगों को सफल लोगों के सक्सैस के सूत्रों का पता चल सके।
व्यापारी, क्रिकेटर या किसा भी सक्सैसफुल व्यक्ति के साथ-साथ विवेक कई देशों के बीच होने वाले मतभेदों, युद्धों व राजनीतिक हलचलों पर भी केस स्टडीज़ बनाते हैं। उनकी रिसर्च गहरी होती है, और उनके वीडियो छात्रों को बहुत अच्छी जानकारी उपलब्ध कराती हैं।
विवेक व्यापारियों के लिए या अन्य लोगों के लिए भी जो भी व्यापार शुरू करना चाहते हैं नए कोर्सेज़ भी चलाते हैं, जिन्हें देखकर आप एक अच्छे व्यापारी के सारे के गुण सीख सकते हैं। कईयों का दावा है कि उन्होंने कई लाखों की कंपनियां भी खड़ी की है।
विवेक इस्कॉन संस्था से भी जुडे हैं और कई सालों तक एक मौंक का जीवन जी चुके हैं और अपने संघर्ष के दिनों में उन्होने सड़कों पर किताबें तक बेची हैं, और आज विवेक एक सफलता की मिसाल बन चुके हैं।
Share Your Comments
Related Posts
कम निवेश में टॉप 10 बिज़नेस 2025...
जानिए भारत के 10 बेहतरीन बिज़नेस जो कम निवेश में शुरू होकर बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं। साथ ही सीखें बिज़नेस में अधिक लाभ कमाने के तरीके।
यूट्यूब प्लैटफार्म पर राज करता है ये यूट्यूबर...
सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर कैरी मिनाटी यानि अजय नगर भारत में यूट्यूब पर काम करने वाले पहले कुछ युटयुबर्स में से एक हैं। अजय नागर के यूट्यूब पर 4.7 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं
बिज़नेस स्कूल के डीन के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं...
एक डीन को विभिन्न क्षेत्रों में काम करना पड़ता है, जैसे प्रशासनिक कार्य, शैक्षिक नेतृत्व, और बाहरी संलग्नता। समय के प्रभावी प्रबंधन में इन सभी क्षेत्रों को संतुलित रखना मुश्किल हो सकता है।