होली में अस्थमा अटैक से कैसे बचें: दमा के मरीजों के लिए 6 जरूरी टिप्स...

होली रंगों, खुशियों व भाईचारे का खूबसूरत त्योहार है। मगर क्या आप जानते हैं कि यदि आप कुछ जरूरी सावधानियां ना बरतें, तो होली के दिनों में ही अस्थमा का अटैक (Asthma attack) भी आपके गले पड़ सकता है? हवा में उड़ता गुलाल, हानिकारक केमिकल और चारों तरफ का धुआं दमा के मरीजों के लिए गंभीर सांस की समस्या पैदा कर सकता है। अगर आपके परिवार में कोई इस बीमारी से पीड़ित है, तो होली में अस्थमा (Asthma in Holi) ट्रिगर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए विस्तार से समझते हैं कि अस्थमा के मरीज सुरक्षित होली कैसे खेलें (Safe Holi tips for Asthma patients) व कैसे मनाया जा सकता है इस 'हैप्पी होली' को एक 'हैप्पी एंड हेल्थी होली'।
Written by Suman Rahul Rawat, Yoga & Wellness Writer
1. सूखे रंगों व गुलाल से करें परहेज़
होली खेलते समय हवा में उड़ने वाले सूखे रंग दमा के मरीजों के लिए सबसे बड़े दुश्मन साबित हो सकते हैं। सूखे रंगो के बारीक कण (Particulate Matter) हवा में अधिक देर तक तैरते रहते हैं। जिस कारण साँस के साथ ये विषैले कण सीधे आपके फ़ेफ़ड़ों (Lungs) तक पहुँच सकते हैं। फेफड़ों में जाकर ये रंग वायुमार्ग को अवरुद्ध कर देते हैं, जिससे साँस लेने में गंभीर समस्या हो सकती है और तुरंत अस्थमा अटैक आ सकता है।
2. प्राकृतिक और हर्बल रंगों को बनाएँ अपना साथी
बाजार में मिलने वाले सस्ते और आर्टिफ़िशियल रंग अत्यधिक नुकसानदायक होते हैं, जिनमें लेड, अभ्रक और कांच का चूरा मिला हो सकता है। जितना हो सके, केमिकल-मुक्त और नैचुरल कलर्ज़ (Herbal colors) चुनें। वैसे ज्यादा मात्रा में प्राकृतिक रंग भी फेफड़ों को नुकसान कर सकते हैं, मगर ये आर्टिफ़िशियल रंगों के मुकाबले बहुत कम विषैले होते हैं।
3. खान-पान का रखें विशेष ध्यान और बढ़ाएं इम्युनिटी
त्योहारों के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत रखना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार लें और विशेष रूप से संतरे का रस व विटामिन डी (Vitamin D) से भरपूर भोजन करें। विटामिन सी व डी दोनों ही फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं व इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। इससे सांस की नली और शरीर में आने वाली सूजन से काफी हद तक बचा जा सकता है।
4. शराब व किसी भी तरह के नशे से रहें दूर
त्योहार पर अक्सर लोग नशे का सेवन करते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। शराब या अन्य किसी भी तरह का नशा आपको अस्थमा अटैक के बहुत करीब ले जा सकता है। शराब शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाती है, जो अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है। इसके अलावा, दमा से परेशान व्यक्ति को मानसिक रूप से ज्यादा उत्तेजित (Excited) या हाइपर होने से भी बचना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक उत्तेजना भी सांस फूलने का कारण बनती है।
5. बच्चों का ख्याल रखने में सावधानी बरतें
बच्चों के फेफड़े बड़ों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं। अस्थमा के शिकार बच्चों (Asthma in children) के माता-पिता को चाहिए कि वह होली खेलते समय हर पल अपने बच्चों के आसपास रहें। जितना हो सके उन्हें हवा में उड़ने वाले सूखे रंगों से बचाएं। ख़ास ध्यान रखे दें कि वे पानी वाले केमिकल रंगों या आर्टिफिशियल रंगों की जगह केवल प्राकृतिक रंगों (जैसे हल्दी या चुकंदर का पानी) का इस्तेमाल करें। उनका इनहेलर (Inhaler) हमेशा अपने पास तैयार रखें।
6. होलिका दहन के धुएं से रहें सावधान
होली से ठीक पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें लकड़ी, कंडे और कई अन्य सामग्रियां जलाई जाती हैं। होलिका दहन के समय आग से थोड़ी दूरी बनाकर रखें अन्यथा आप इसकी गर्मी व इससे निकलने वाले भारी धुएं के कारण अस्थमा के शिकार हो सकते हैं। धुआं सीधे तौर पर सांस की नली में सिकुड़न पैदा करता है। सावधानी के लिए अपनी नाक और मुंह को अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क या साफ सूती रुमाल से ढक कर ही बाहर निकलें।
निष्कर्ष:
त्योहारों का असली मजा तभी है जब आपकी सेहत पूरी तरह से सुरक्षित हो। होली में अस्थमा (Asthma in Holi) की समस्या आम है, लेकिन सही जानकारी सतर्कता से इसे रोका जा सकता है। यदि आप ऊपर बताए गए अस्थमा अटैक से बचाव (Asthma attack prevention) के उपायों का पालन करते हैं, तो आप बिना किसी डर के त्योहार का आनंद ले सकते हैं। हमेशा याद रखें कि आपका इनहेलर और जरूरी दवाइयां आपके पास हों। इन Safe Holi tips for Asthma patients को अपनाएं और अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और स्वस्थ होली मनाएं।
अस्वीकरण: इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। यहां प्रकाशित सामग्री की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की पूर्ण गारंटी नहीं दी जाती। किसी भी निर्णय, सलाह, स्वास्थ्य, वित्तीय या अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्रवाई करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें। वेबसाइट पर दी गई जानकारी का उपयोग पूरी तरह पाठक की अपनी जिम्मेदारी पर होगा।
Share Your Comments
Related Posts
The Silent Tug-of-War That's Keeping Your Stock Portfolio Safe
How domestic SIP money is quietly protecting Indian markets from foreign investor selling in 2026.
हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट 5 कारण...
आज के युवाओं में बढ़ते heart attack के पीछे छिपे असली कारण जानिए। तनाव, खानपान, नशा और गलत lifestyle से कैसे बचें और दिल को दोबारा स्वस्थ बनाएं