कौन महंगा खिलाड़ी, पैट कमिंस या मिचेल स्टार्क

खेल जगत में आए दिन कुछ ना कुछ उठा - पटक होती ही रहती है। नए रिकॉर्ड बनते हैं, पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं। खिलाड़ियों के नाम का रिकॉर्ड सूचि में उपर नीचे होना लगा रहता है। बाकी सभी अन्य खेलों की बात अलग है। मगर क्रिकेट प्रेमियो का क्रेज़ कुछ अलग ही सिर चढ़कर बोलता है। अब जब क्रिकेट की बात चली ही है तो सबसे मंहगे खिलाड़ी की बात कर लेते हैं।
एक ऑक्शन में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड कुछ समय के लिए पैट कमिंस के नाम हुआ था। जब सनराइजर्स हैदराबाद ने कई करोड़ में उन्हे ख़रीद लिया। असल में यह रक़म 20 करोड़ 50 लाख थी और इसी के साथ दुबई में ऑक्शन के दौरान नया रिकॉर्ड बना व पूराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। पूराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ले गए। 30 साल के पैट कमिंस अपनी गेंदबाज़ी का लोहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनवा चुके हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने कहा था कि दर्शकों से खचा - खच भरे मैदान को एकदम शांत करा देने का मज़ा ही कुछ और है। ये बयान उन्होने भारत के साथ होने वाले एक मैच से पहले दिया था।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा 20 करोड़ 50 लाख में अपने साथ जोड़े जाने के बाद कमिंस इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे। मगर उनका यह रिकॉर्ड बस कुछ ही मिनटों के लिए बरकरार रहा क्योंकि उन्हीं के देश के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया और इसी के साथ कमिंस का रिकॉर्ड धरा का धरा रह गया। ऑक्शन इतिहास ऐसा में पहली बार हुआ जब 20 करोड़ की लीग दो खिलाड़ी शामिल हुए।
Share Your Comments
Related Posts
भारत के 5 सबसे अमीर नेता हीरे से लेकर फार्मा बिजनेस तक, करोड़ों नहीं हजारों करोड़ की संपत्ति ...
आज हेटेरो ग्रुप की दवाएं दुनिया के कई देशों तक पहुंचती हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहले और दूसरे स्थान के बीच लगभग ₹33,000 करोड़ का अंतर है, जो उनकी आर्थिक ताकत को साफ दिखाता है।
ऑस्ट्रेलिया क्लब से खेल कर भारत की शान बढाएंगी ये खिलाड़ी...
इस मौके के साथ चानू ऑस्ट्रेलिया के क्लब से प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने वाली भारत की पहली फुटबॉलर बन जाएंगी।
जर्मन डिप्लोमेट को हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा
केजरीवाल गिरफ़्तारी मामले पर टिप्पणी में जर्मन डिप्लोमेट तलब, जर्मनी के डिप्लोमेट जॉर्ज एनजवीलर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने पर भारत को यह सलाह दी थी