जीवन को ऐसे बेहतर बनाता है आयुर्वेद..

घटती हुई शक्ति के लिए आयुर्वेद है ज़रूरी, 50 से 55 साल के बाद पुरुषों और महिलाओं की यौन शक्ति कम होने लगती है 50 वर्ष की उम्र से पुरुषों में सीमन प्रोडक्शन कम होने लगता है। सैक्स हार्मोन की कमी होने लगती है व इच्छा कम होने लगती है और प्रोस्टेट जैसी समस्या बढ़ने लगती है। इन समस्याओं के निदान के लिए और शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने के लिए आयुर्वेद बहुत कारगर सिद्ध होता है।
शिलाजीत - जब भी कमज़ोरी की बात आए तो शिलाजीत का नाम रामबाण के रूप में लिया जाता है। यह कुछ ख़ास तरह की चट्टानों पर पाया जाता है। शिलाजीत कैल्शियम की पूर्ति करता है, इसको हमेशा कम मात्रा में ही लेना चाहिए अन्यथा पथरी होने का डर बना रहता है। शिलाजीत को एक शक्तिवर्धक के रूप में देखा जाता है। यह जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर पाया जाता है। इसे एक से दो ग्राम ढाई 3 माह तक लिया जा सकता है।
आंवला - वहीं दूसरा आयुर्वेदिक रतन है आंवला। यह एक स्वास्थ्यवर्धक रसायन है। इसे बच्चे, महिला, पुरुष व बुजुर्ग सभी उम्र के लोग ले सकते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है। आंवला कच्चा भी खाया जा सकता है, चाहें तो इसका रस भी ले सकते हैं।
गिलोय - शारीरिक और मानसिक सेहत को सेक्सुअल हेल्थ से काम नहीं आँका जा सकता इसलिए शारीरिक सेहत में सुधार जरूरी है। शारीरिक कमज़ोरी होने के कारण बहुत सारी महिलाएं खून की कमी का शिकार हो जाती है। जिस कारण उन्हें एनीमिया होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और इस कमी के चलते वह सैक्स से दूरी बना लेती हैं।
वहीं गिलोय रसायन लेने से खून की सफाई होती है। इसे हर रोज़ तीन से पांच ग्राम एक चम्मच पानी में मिलाकर 3 महीने तक लिया जा सकता है।
शंखपुष्पी - शंखपुष्पी महिलाओं के लिए सहवास के समय के स्ट्रेस को महिलाओं के मन से हटाती है और इसके अलावा यौन संतुष्टि में भी शंखपुष्पी काफी मददगार साबित होती है इसे 1 से 2 ग्राम एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ डेढ माह तक लेना चाहिए।
शतावरी - यह औरतों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्धक रसायन है, जोकि युटेरस व ओवरी को स्वस्थ रखने में मददगार है। शतावरी महवारी, प्रेगनेंसी व शिशु जन्म के बाद महिलाओं के लिए शक्तिवर्धक साबित होती है। इसे हर रोज़ तीन से चार ग्राम, जब तक आप अपने आप को स्वस्थ ना महसूस करें तब तक ले सकते हैं।
सफ़ेद मूसली - यह पुरुषों की ताकत को बढ़ाती है। सफेद मूसली के सेवन से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में इरैक्श्न की कभी दूर होती है। पुरुष और महिला दोनों में सेक्स इच्छा की बढ़ोतरी होती है। वहीं पुरुषों में प्रोस्टेट गदूद को दूर करने में सहायक होती है। इसे सुबह-शाम आधा चम्मच जरूरत महसूस होने तक ले सकते हैं।