आप विधायक भाजपा में आम बोली गद्दार भागे...

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें आए दिन बढती ही जा रही हैं। कभी घटिया शराब नीति तो कभी यमुना को ज़हरीली करने का आरोप झेल रही आप को भाजपा ने एक और ज़ख्म दे दिया। बीजेपी ने आप के आठ विधायकों को अपने खेमे में शामिल कर लिया है, जिनमे
नरेश यादव (महरौली)
राजेश ऋषि (जनकपुरी)
रोहित कुमार मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी)
मदन लाल (कस्तूरबा नगर)
भावना गौड़ (पालम)
पवन कुमार शर्मा (आदर्श नगर)
भूपेंद्र सिंह जून (बिजवासन)
और मादीपुर के गिरीश सोनी शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा के चुनाव से पहले आप को लगा ये झटका सामान्य नहीं है। वहीं आम छोड़ चुके आठों विधायक शनिवार को भाजपा में जा मिले। दिल्ली के बीजेपी कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिती में इन सभी विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली।
आशंका है कि टिकट ना मिलने के कारण नाख़ुश थे विधायक, जिसके चलते ये पहले से भाजपा के सम्पर्क में थे। इनमे से कई विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर अंदरूनी गुटबाजी का आरोप भी लगाया। वहीं आप ने इस घटनाक्रम पर आक्रामक प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर "विधायकों की खरीद-फरोख्त" का आरोप लगाया है।
जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा: "आप में झूठ, भ्रष्टाचार और तानाशाही की राजनीति हो रही थी। और सभी विधायकों ने जनता की सेवा करने के लिए सही फैसला लिया है और हम उनका बीजेपी में स्वागत करते हैं।"
क्या दिल्ली चुनाव पर पड़ेगा असर?
राजधानी में 5 फ़रवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आप के आठ विधायकों का भाजपा में शामिल होना, पार्टी के लिए करारा झटका माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि आम इस सियासी संकट से कैसे उबरती है जिसका जवाब दिल्ली की जनता 8 फ़रवरी को अपने मत से देगी।
Share Your Comments
Related Posts
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स पर अब तक की पूरी अपडेट...
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट और MCD की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं। सुरक्षा, स्टेरिलाइजेशन और फीडिंग प्वाइंट जैसी नई व्यवस्थाओं के बीच विरोध और चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।
दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। बढ़ता प्रदूषण, खराब एएक्यूआई और घने स्मॉग ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है।
लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...
इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है।