‘बाइडेन’ बोले विदेशियों से नफ़रत करता है ‘भारत’...


banner

‘अमरीका’ के राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ का कहना है कि ‘भारत’ की विकास की रफ्तार धीमी है और इसका उन्होंने अजीब सा कारण दिया। बाइडेन ने कहा है क्योंकि ‘भारत’ विदेशियों से नफरत करता है। ‘बाइडेन’ एक चुनावी कैंपेन में बोल रहे थे, उसी समय उन्होंने कहा ‘भारत’, ‘जापान’,’रूस’ और ‘चीन’ जैसे देशों में विकास की दर धीमी है क्योंकि यह सभी देश विदेशियों से नफरत करते हैं।

वहीं ‘अमरीका’ विदेशियों का स्वागत करता है, इसलिए ‘अमरीका’ की विकास दर अन्य देशों से कई गुना अधिक है। ‘बाइडेन’ ने कहा यह सभी देश नहीं चाहते कि उनके देश में विदेशी नागरिक आएं, बसें और काम करें इसलिए उनकी विकास दर ‘अमरिका’ की तुलना में काफी धीमी है।

इस बयान से कुछ दिन पहले ‘अमरीका’ के राजदूत ‘एरिक गारसेटी’ ने कहा था कि ‘भारत’ के लोग ‘अमरीका’ में बड़ा परिवर्तन ला रहे हैं और उन्होंने ‘अमरीका’ में रह रहे भारतीयों को खूब सराहा था। ‘गारसेटी’ ने कहा था कि ‘अमरीका’ में पढ़े भारतीयों ने यहां की अर्थव्यवथा को नई उंचाइयाँ पर पहुंचाया है और देश की नामी कम्पनियों के सीईओ भारतीय मूल के हैं।

वहीं ‘जो बाइडेन’ ने ‘भारत’ का विदेशियों से नफ़रत वाला बयान एक चुनावी कैंपेन के दौरान दिया जब वह चुनाव के लिए फ़ंड इक्टठा करने के दौरान ‘वॉशिंटन’ में जनता को सम्बोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ का रूख भारत को लेकर हमेशा से ही सकारात्मक नहीं रहा है। वह आए दिन ‘भारत’ व अन्य देशों के बारे में नकारात्मक बयान देते रहे हैं और इस बार उन्होने ‘भारत’ के साथ-साथ ‘रूस’, ‘जापान’ व ‘चीन’ को भी निशाने पर लिया है।

 

Share Your Comments

Related Posts

banner

एक ही जीत, अलग-अलग हेडलाइन: भारत की कामयाबी पर पश्चिमी मीडिया की दोगली सोच…

उपलब्धि देखकर प्रभावित होने के बजाय थोड़ा आश्चर्य भी—"अच्छा! भारत ये भी कर सकता है?"

 

banner

वैज्ञानिकों ने भारत का अंतरिक्ष इतिहास बदल दिया...

भारत बन गया दुनिया का तीसरा देश, जहां किसी सरकारी एजेंसी नहीं, बल्कि एक निजी कंपनी ने सफलतापूर्वक अपने पेलोड को ऑर्बिट में पहुंचाया।

banner

UAE ने लगाया बैन- क्या अब भारत की बारी है...

नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे, कमेंट नहीं कर सकेंगे, किसी से बातचीत नहीं कर सकेंगे