महिला व बाल विकास मंत्रालय लाया छात्राओं के लिए अच्छी ख़बर

मौजूदा सरकार कई मुद्दों को लेकर विपक्ष द्वारा घेरी जाती रही है। वहीं सरकार अपने कई बढ़िया कामों का प्रचार भी करने में लगी रहती है। इनमे कई ऐसे काम हैं जो ज़मीन पर होते हुए दिखाई भी देते हैं। हाल ही में महिला व बाल विकास मंत्रालय ने छात्राओं व कामकाजी महिलाओं के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। जिसके चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी को मिलेगा 1000 बैड का हॉस्टल।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक बड़ा हॉस्टल बनाया जाएगा। जिसमें 1000 बैड की व्यवस्था होगी। महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला और बाल विकास मंत्रालय ने निर्भया फंड के तहत 272 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए आवासीय हॉस्टल के लिए महिला व बाल विकास मंत्रालय ने 272 करोड रुपए की लागत को स्वीकृति देते हुए महिला सश्क्तिकरण की ओर कदम बढाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के तहत यह पहल कामकाजी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाएगी। यह परियोजना सुरक्षा सीसीटी. वी निगरानी और अन्य सुविधाओं के साथ हज़ार बैड का हॉस्टल होगी। जिसे मुखर्जी नगर इलाके के ढका गाँव में बनाकर तैयार किया जाएगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधिकारी ने बताया की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्टूडेंटस के बीच एक कार्यक्रम में उपस्थित थीं और जब स्टूडेंटस ने सीट कम होने की वजह से हॉस्टल में सीट न मिलने की वजह बताई, तभी स्मृति ईरानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह से हॉस्टल के लिए प्रस्ताव मांगा और अगले ही दिन मंत्रालय को भेज दिया। प्रपोज़ल को जल्द ही मंजूरी मिल गई। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के तहत हॉस्टल में दिल्ली की छात्राओं व कामकाजी महिलाओं को फ़ायदा होगा।
Share Your Comments
Related Posts
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स पर अब तक की पूरी अपडेट...
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट और MCD की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं। सुरक्षा, स्टेरिलाइजेशन और फीडिंग प्वाइंट जैसी नई व्यवस्थाओं के बीच विरोध और चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।
दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। बढ़ता प्रदूषण, खराब एएक्यूआई और घने स्मॉग ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है।
लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...
इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है।