गुरुग्राम से बैठे बैठे दिल्ली में रोबॉट से कराया ऑपरेशन...

स्वास्थ्य जगत में आए दिन कुछ ना कुछ नई हलचल होती रहती है और जब स्वास्थ्य जगत के साथ तक्नीक जुड़ जाए तो यह मानव कल्याण के लिए एक वरदान साबित होता है। कोरोना के दौरान टेलीमेडिसिन यानी कि टेलीफोन पर ही इलाज करने का एक नया चलन शुरू हुआ और जब लोगों को घरों से बाहर निकलने की मनाही थी तब डॉक्टरों ने फ़ोन पर ही मरीज़ों की जितनी सम्भव थी सहायता की और टेलीमेडिसिन काफी हद तक कारगर एवं सफल रही।
अब इसी की तर्ज पर टेलीसर्जरी भी होने लगी है, अभी हाल ही में दावा किया जा रहा है की ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम मरीज़ से दूर किसी और राज्य में थी और वहीं से दिल्ली में एक रोबॉट द्वारा सफल ऑपरेशन कराया। मरीज़ राजीव गांधी कैंसर संस्थान अनुसंधान केंद्र में था और मेडिकल डायरेक्टर सुनील रावल के नेतृत्व में एक टीम ने स्वदेशी स्वदेशी रोबॉट से इस सर्जरी को गुरूग्राम से सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भारत में ऐसी सर्जरी का दावा पहली बार किया जा रहा है।
इस दौरान एक 54 वर्षीय मरीज़ जो की रोहिणी सेंटर में भर्ती था और कार्सिनोमा यूरिनरी ब्लड से पीड़ित था, उसी के सफल ऑपरेशन को डॉक्टरों की एक टीम ने गुड़गांव से बैठे-बैठे दिल्ली में रोबोट को नियंत्रित करके पूरा किया। सामान्यतः इस तरह की सर्जरी को करने में किसी भी डॉक्टरों की टीम को 3 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है परंतु इस सर्जरी को लगभग 1 घंटे 45 मिनट में ही बिना कोई गलती किए निपटा लिया गया।
Share Your Comments
Related Posts
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स पर अब तक की पूरी अपडेट...
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट और MCD की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं। सुरक्षा, स्टेरिलाइजेशन और फीडिंग प्वाइंट जैसी नई व्यवस्थाओं के बीच विरोध और चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।
दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। बढ़ता प्रदूषण, खराब एएक्यूआई और घने स्मॉग ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है।
लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...
इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है।