चोट से इस तरह उबरने को तैयार हैं ऋषभ पंत...

कई महीने पहले दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और टीम में वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ऋषभ पंत की प्रैक्टिस पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया ऋषभ के बल्ले का स्विंग पहले की तरह बना हुआ है। ऋषभ को प्रैक्टिस करते हुए ख़ासकर बल्लेबाजी करते हुए देख यह अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वह 14 महीने से क्रिकेट नहीं खेले हैं।
आगे आमरे कहते हैं कि ऋषभ पंत को इस तरह बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई बेहद सुखद एहसास है। उनका बल्ला पहले की तरह ही चल रहा। है जिसका श्रेय केवल उनके कठिन परिश्रम और उनके मानसिक तौर पर मजबूत होने को दिया जा सकता है। उन्होंने जिस तरह पूरे साल मेहनत की है वह वाकई काबिले तारीफ़ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम और ऋषभ पंत के फैंस को उनका मैदान में इंतजार रहेगा और यही उम्मीद रहेगी कि जब ऋषभ मैदान में उतरें तो पहले की ही तरह ही विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाएं।
साल 2022 के दिसम्बर महीने में ऋषभ अपनी मर्सीडीज़ कार से दिल्ली से रूड़की जाते हुए एक हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे के दौरान उनकी कार एक डिवाडर से टकरा गई थी और उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। किसी तरह ऋषभ ने अपने आपको बचाया मगर उन्हे सर्जरी से गुज़रना पड़ा था।
हालांकि पंत ने इस कठिन घड़ी का डट कर सामना किया और साल भर बाद ही अपनी रिकवरी की ख़बर साझा कर दी। ऋषभ इस हादसे से बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। अब उनकी टीम और फ़ैंस उन्हे मैदान पर भी चमत्कारी पारियां खेलते देखना चाहते हैं।
Share Your Comments
Related Posts
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स पर अब तक की पूरी अपडेट...
दिल्ली में स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट और MCD की ओर से बड़े फैसले लिए गए हैं। सुरक्षा, स्टेरिलाइजेशन और फीडिंग प्वाइंट जैसी नई व्यवस्थाओं के बीच विरोध और चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं।
दिल्ली और लाहौर में यहाँ की हवा ज़्यादा खराब...
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। बढ़ता प्रदूषण, खराब एएक्यूआई और घने स्मॉग ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल दिया है।
लाल किला दिल्ली धमाके ने क्या-क्या बदला...
इस तरह के हमले में आतंकी आम जनता की जान लेने के लिए अपने आप को विस्फ़ोटक के साथ उड़ा लेते हैं, जिसे सुसाइड बॉम्बिंग (Suicide Bombing ) भी कहा जाता है।