2026 में इन 5 व्यवसायों में हो सकती है ज़बरदस्त तरक्की – जानें सेटअप, संचालन और सरकारी मदद...


banner

2026 में भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से डिजिटल, लोकल और आत्मनिर्भर मॉडल की ओर बढ़ रही है। ऐसे में कुछ व्यवसाय हैं, जिनमें कम लागत में अच्छी कमाई और लंबे समय तक ग्रोथ की संभावनाएं है। आइए जानते हैं 5 ऐसे व्यवसाय, उन्हें कैसे शुरू करें, कैसे चलाएं और पैसे की व्यवस्था कैसे करे

1. ऑनलाइन कोचिंग व स्किल ट्रेनिंग

डिजिटल पढ़ाई का चलन 2026 में और बढ़ेगा।

सेटअप कैसे करें: लैपटॉप, इंटरनेट और किसी एक स्किल (जैसे डिजिटल मार्केटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग) की जरूरत होगी।

कैसे चलाएं: यूट्यूब, व्हाट्सएप और वेबसाइट के ज़रिए क्लास लें सकते हैं।

पैसे की व्यवस्था: कम निवेश में शुरू हो सकता है।

सरकारी मदद: मुद्रा लोन योजना के तहत बिना गारंटी लोन मिल सकता है।

 

2. ऑर्गेनिक फूड व मिलेट्स का बिजनेस

अब लोग हेल्दी खाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

सेटअप: लोकल किसानों से सीधे जुड़कर सप्लाई शुरू करें।

संचालन: ऑनलाइन और लोकल मार्केट दोनों में बेचें।

फंडिंग: स्वयं सहायता समूह या बैंक लोन।

योजना: PMFME योजना से फूड बिजनेस को सब्सिडी मिलती है।

 

3. ई-कॉमर्स और रीसेलिंग बिजनेस

घर पे बैठे ऑनलाइन सामान बेचना आसान हो गया है।

सेटअप: अमेज़न, फ्लिपकार्ट या मीशो पर अकाउंट बनाएं।

कैसे चलाएं: ट्रेंडिंग प्रोडक्ट चुनें व डिजिटल प्रमोशन करें।

पैसे: कम स्टॉक से भी शुरुआत संभव।

सरकारी सहायता: स्टार्टअप इंडिया के तहत ट्रेनिंग और मेंटरशिप।

 

4. इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सर्विस और चार्जिंग

2026 तक EV वाहनों का बाज़ार बहुत बढ़ेगा।

सेटअप: छोटे स्तर पर EV सर्विस सेंटर या चार्जिंग पॉइंट।

संचालन: लोकल सोसायटी और ऑफिस एरिया में नेटवर्क बनाएं।

निवेश: मीडियम लेवल।

योजना: FAME इंडिया स्कीम से सब्सिडी व लोन सहायता।

 

5. डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट

हर बिजनेस को अब ऑनलाइन पहचान चाहिए।

सेटअप: मोबाइल, इंटरनेट और कंटेंट बनाने की समझ।

कैसे चलाएं: छोटे बिजनेस के सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करें।

कमाई: मासिक पैकेज के जरिए।

सरकारी योजना: मुद्रा लोन और स्टार्टअप इंडिया से सपोर्ट।

साल 2026 में बिजनेस शुरू करने के मौके बहुत हैं। सही प्लानिंग, डिजिटल समझ और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति सफल उद्यमी बन सकता है। ज़रूरी है कि छोटा शुरू करें, सीखते रहें और धीरे-धीरे विस्तार करें।

 

Share Your Comments

Related Posts

banner

India We Need to Talk...

From a PM who resigned to a minister who won't: what India's history of student protests tells us about whether the NEET movement will actually deliver justice.

banner

Ex-ISRO scientists rewrote India's space history

Pawan Kumar Chandana and Naga Bharath Daka, Skyroot went from a garage startup to a billion-dollar unicorn in just eight years

banner

UAE Did It - Will India do it for its future...

The decision makes the UAE the first Arab nation to introduce such ban