समलैंगिक होने की वजह से वराडकर को देना पड़ा इस्तीफ़ा...

भारत का कद वैश्विक राजनीति में निरंतर बढ़ता जा रहा है, मगर राजनीति में कब क्या मोड़ आ जाए इसका दावा कोई नहीं कर सकता। ख़बर 'आयरलैंड' से है, जहाँ भारतीय मूल के प्रधानमंत्री 'लिओ वराडकर' को इस्तीफा देना पड़ा है। इस्तीफ़े की वजह निजी और राजनीतिक दोनों बताई गई हैं। 45 साल के 'वराडकर' ने निजी वजह नहीं बताई हैं, मगर उन्होंने कहा कि पार्टी के दूसरे लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।
वहीं 'वराडकर' के इस्तीफ़े के बाद उच्च शिक्षा मंत्री 'साइमन हैरिस' के प्रधानमंत्री बनने की अटकलें तेज़ हैं। 'हैरिस' को संसदीय दल के लगभग हर सदस्य का समर्थन हासिल है। अपनी भावुक स्पीच में उन्होंने कहा सात साल तक सरकार में रहने के बाद मुझे लगता है कि मैं इस काम के लिए सबसे सही आदमी नहीं हूँ।
'लिओ' के पिता 'अशोक' भारतीय मूल के थे और उनकी माता 'मिरियम' आयरिश थीं। 'वराडकर' का जन्म 'आयरलैंड' में ही हुआ था। इनके पिता की जड़ें 'महाराष्ट्र' के 'सिंधुदुर्ग' जिले के 'वराड' गाँव से जुड़ी हैं और वह 'मुंबई' में रहा करते थे।
2015 में एक जनमत संग्रह के दौरान पीएम 'वराडकर' ने सबके सामने यह खुलासा किया कि वह समलैंगिक हैं। 'वराडकर' 20 साल की आयु से ही कॉलेज राजनीति में सक्रीय हो गए थे और उन्हे 38 साल की उम्र में 'आयरलैंड' के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव हांसिल है। 'लिओ' का आज भी अपने पैतृक गांव 'वराड' में गांव में आना-जाना लगा रहता है।
पूर्व प्रधानमंत्री वराडकर 'हमास' और 'इज़रायल' के युद्ध को लेकर इज़रायल के कड़े आलोचक रहे जिसके चलते वह सुर्खियों में बने रहते थे।
Share Your Comments
Related Posts
इज़रायल में ऐसे मनाते हैं हनुक्का का त्यौहार...
यहूदियों के सबसे पवित्र स्थान, यरूशलेम के मंदिर, को अपवित्र कर दिया और वहाँ यूनानी देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित कर दीं, यहाँ तक कि मंदिर में सूअर की बलि
फ़ोन पर भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे सुलझाते हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की।